फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saving Account: इन बैंकों में बचत खाता खुलवाने पर मिल रहा है शानदार इंटरेस्ट रेट, जानें डिटेल्स

Thu, 01 Sep 2022 05:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Saving Bank Account Interest Rate - फोटो : Istock
हम में से अधिकतर लोग बैंकों में अपना सेविंग अकाउंट ओपन कराना पसंद करते हैं। सेविंग अकाउंट में आप अपने पैसों को बचा कर रख सकते हैं। वहीं जब आपको जरूरत होती है, तो आप उसको निकाल सकते हैं। हालांकि, सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर काफी कम होती है। ऐसे में अगर आप खाता खुलवाने के लिए उन बैंकों की तलाश कर रहे हैं, जहां पर सेविंग बैंक अकाउंट पर अच्छी ब्याज दर मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बचत खाता खुलवाने पर आपको शानदार इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

बंधन बैंक

आरबीआई ने हाल ही में रेपो रेट की दरों में बढ़ोतरी की है। अगर आप बंधन बैंक के ग्राहक हैं और आपने अपने बचत खाते में 10 लाख रुपये जमा कर रखा है। ऐसे में ब्याज दर को एक प्रतिशत बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Saving Bank Account Interest Rate - फोटो : Istock
बैंक की वेबसाइट के अनुसार 1 लाख रुपये तक की जमा राशि पर बैंक अपने ग्राहकों को प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। वहीं 1 से 10 लाख रुपये की जमा राशि पर ये ब्याज दर 6 प्रतिशत है। वहीं 10 लाख से 2 करोड़ की राशि पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत है। 
विज्ञापन

3 of 5
Saving Bank Account Interest Rate - फोटो : Istock

फेडरल बैंक सेविंग अकाउंट

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद फेडरल बैंक ने भी सेविंग बैंक अकाउंट की ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पांच करोड़ रुपये से कम जमा राशि वाले खाताधारकों को 2.40 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

4 of 5
Saving Bank Account Interest Rate - फोटो : Istock

डीसीबी सेविंग अकाउंट

ये बैंक भी अपने बचत खाताधारकों को 7 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। डीसीबी बैंक ने नई ब्याज दरों को 22 अगस्त, 2022 से प्रभावी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saving Bank Account Interest Rate - फोटो : Istock

इंडियन ओवरसीज बैंक

हाल ही में इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी बचत खाते में जमा पैसों की ब्याज दरों में बदलाव किया है। अगर आप इस बैंक के बचत खाते में 25 लाख रुपये तक की राशि को जमा करते हैं। ऐसे में आपको 2.75 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें