हम में से अधिकतर लोग बैंकों में अपना सेविंग अकाउंट ओपन कराना पसंद करते हैं। सेविंग अकाउंट में आप अपने पैसों को बचा कर रख सकते हैं। वहीं जब आपको जरूरत होती है, तो आप उसको निकाल सकते हैं। हालांकि, सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर काफी कम होती है। ऐसे में अगर आप खाता खुलवाने के लिए उन बैंकों की तलाश कर रहे हैं, जहां पर सेविंग बैंक अकाउंट पर अच्छी ब्याज दर मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बचत खाता खुलवाने पर आपको शानदार इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में -
बंधन बैंक
आरबीआई ने हाल ही में रेपो रेट की दरों में बढ़ोतरी की है। अगर आप बंधन बैंक के ग्राहक हैं और आपने अपने बचत खाते में 10 लाख रुपये जमा कर रखा है। ऐसे में ब्याज दर को एक प्रतिशत बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है।