फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almirah Care Tips: लोहे की अलमारी पर जंग लग रही है तो क्या करें? ये घरेलू तरीके आएंगे आपके काम

Sun, 15 Mar 2026 03:26 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips To Remove Rust From Iron Almirah: अगर आपके घर में लोहे की अलमारी है और उसपर जंग लगने लगी है तो हमारे बताए टिप्स से इस दिक्कत से छुटकारा पाएं।
विज्ञापन
1 of 5
लोहे की अलमारी पर जंग लग रही है तो क्या करें? - फोटो : अमर उजाला
Almari Se Jung Kaise Hatayein:  घर में लोहे की अलमारी लंबे समय तक सामान रखने के लिए उपयोगी होती है, लेकिन कभी-कभी इसकी सतह पर जंग लगने लगती है। ये न केवल अलमारी की खूबसूरती को प्रभावित करता है बल्कि इसे कमजोर भी बना देता है। जंग लगना आमतौर पर नमी, पानी के छींटे, या अलमारी के सतह पर धूल जमा होने के कारण होता है। 

यदि इसे समय रहते ठीक न किया जाए तो जंग अलमारी के दरवाजे, ताले और हिंगेस तक फैल सकती है। सही उपाय अपनाकर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

घरेलू नुस्खों से लेकर विशेष रसायनों तक, कई तरीके हैं जो लोहे की अलमारी को जंग से बचाने और साफ रखने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको आसान और असरदार तरीके बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आपकी अलमारी लंबे समय तक नई जैसी रहेगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
लोहे की अलमारी पर जंग लग रही है तो क्या करें? - फोटो : Adobestock
नींबू और नमक का मिश्रण
 
  • नींबू और नमक का मिश्रण जंग हटाने के सबसे लोकप्रिय घरेलू उपायों में से एक है।
  •  नींबू का रस अम्लीय होता है, जो जंग को ढीला करता है, और नमक रगड़ने में मदद करता है। 
  • जंग वाले हिस्से पर नमक छिड़कें और नींबू का रस डालें। 
  • इसे लगभग 2–3 घंटे रहने दें, फिर स्टील वूल या ब्रश से रगड़कर जंग हटा दें।

 
विज्ञापन

3 of 5
लोहे की अलमारी पर जंग लग रही है तो क्या करें? - फोटो : Adobe stock
सिरका
 
  • सफेद सिरका अम्लीय होने के कारण जंग हटाने में प्रभावी है। 
  • जंग लगे हिस्से पर किसी कपड़े की मदद से सिरका लगाएं और फिर किसी कठोर ब्रश या स्क्रबर से रगड़ें। 
  • यह तरीका छोटे और बड़े दोनों तरह के जंग के लिए काम करता है।

 

4 of 5
लोहे की अलमारी पर जंग लग रही है तो क्या करें? - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा और पानी
 
  • बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर जंग वाले हिस्से पर लगाएं। 
  • इसे 30–60 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश या स्पंज से साफ करें। 
  • यह तरीका हल्की जंग के लिए बहुत प्रभावी है और सतह को नुकसान नहीं पहुंचाता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोहे की अलमारी पर जंग लग रही है तो क्या करें? - फोटो : freepik.com
सॉफ्ट ड्रिंक
 
  • कोक या किसी अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो जंग हटाने में मदद करता है। 
  • अब जंग लगे हिस्से पर कॉल्ड ड्रिंक लगाकर 1–2 घंटे रखें और फिर ब्रश से साफ करें।
  •  यह तरीका पुराने जंग वाले लोहे पर भी असर करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें