मानसून का सीजन अपने साथ राहत लेकर आता है। हालांकि, इसके साथ-साथ बरसात के सीजन में कई तरह के खतरे भी छुपे होते हैं। इनमें सबसे बड़ा खतरा करंट का है। मानसून के सीजन में हर साल करंट लगने से होने वाली दुर्घटनाओं के कई मामले सामने निकलकर आते हैं। कई बार लोगों की करंट लगने के कारण जान भी चली जाती है। इस सीजन में गीले हाथों से इलेक्ट्रिक उपकरणों को छूना, खुले तारों के संपर्क में आना, जलभराव वाले इलकों में चलना या बिजली के खंभों के पास खड़ा होना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। जुलाई से सितंबर महीने के बीच बरसात जब ज्यादा होती है उस दौरान घर के बाहर और अंदर दोनों तरफ करंट लगने का खतरा ज्यादा रहता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बरसात के सीजन में खुद को करंट से सुरक्षित रख सकते हैं।