Fake Medicines: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन किस बीमारी से घिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमें पलक झपकते ही अपनी चपेट में ले लेती हैं। इसलिए कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए हमें पौष्टिक आहार लेना चाहिए और साथ ही खुद को फिट रखने के लिए योग आदि भी करना चाहिए। हालांकि, फिर भी कई लोग बीमार पड़ जाते हैं और फिर उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।
ऐसे में डॉक्टर उनके लिए कुछ दवाएं लिखते हैं ताकि आप ठीक हो जाएं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कहीं जिन दवाओं का आप या आपके जानने वाले सेवन कर रहे हैं वो कहीं नकली तो नहीं? ऐसा इसलिए क्योंकि मार्केट में असली दिखने वाली नकली दवाएं भी मौजूद हैं। इसलिए अगर आप भी दवा खरीद रहे हैं या खरीदते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं आप कैसे नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...