इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे ब्लू टिक हर कोई पाना चाहता है? आजकल ब्लू टिक स्टेटस का एक बड़ा सिंबल बन चुका है। इस कारण अपने नाम के आगे इसे लगाना हर कोई पसंद करता है। अगर आप भी अपने नाम के आगे इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक लगाना चाहते हैं, तो ऐसा हो सकता है। आज हम आपको उसी प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे ब्लू टिक लगवा सकते हैं। अपने नाम के आगे ब्लू टिक लगाने के लिए आपको इंस्टाग्राम पर अप्लाई करना होगा। ब्लू टिक के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको बस कंपनी से ब्लू टिक के लिए रिक्वेस्ट करनी होगी। अगर आप कंपनी द्वारा तय किए गए मापदंडों को पूरा करते हैं। इस स्थिति में आपके नाम के आगे आसानी से ब्लू टिक लग जाएगा। आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।