फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Earning Tips and Tricks: बिना पैसे इन्वेस्ट किए मोबाइल के जरिए कमाना चाहते हैं लाखों रुपये, जानें क्या है तरीका

Sun, 29 May 2022 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Earn Money Online without Investment - फोटो : istock
Online Money Earning in Mobile: आज के इस आधुनिक दौर में अगर आपके पास अच्छी समझ और स्किल है, तो आप बिना एक रुपये निवेश किए अच्छी मात्रा में पैसों को कमा सकते हैं। डिजिटल दुनिया ने लोगों के समक्ष कमाई करने के कई नए मार्ग खोले हैं। आज इंटरनेट पर ऐसे कई प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां आप अपने स्किल और टैलेंट के बल पर बिना एक रुपये खर्च किए अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। अगर आप भी ज्यादा पैसों को इन्वेस्ट किए बगैर अच्छी आमदनी करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ चुनिंदा तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन पैसा कमाने एक शानदार जरिया है। आप इसकी मदद से महज कुछ समय में लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। देश भर में ऐसे कई लोग हैं, जो इंटरनेट की दुनिया से अच्छी खासी मात्रा में पैसों की कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
How to Earn Money Online without Investment - फोटो : Pixabay

यूट्यूब से कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई

आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए कर सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन से वीडियो ब्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं। आज कई लोग यूट्यूब पर वीडियो ब्लॉगिंग के जरिए लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How to Earn Money Online without Investment - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आप अपने पसंद के विषय को चुनकर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। अगर आपका कंटेंट लोगों को पसंद आता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग आपके वीडियो को देखेंगे। इसके बाद आप अपने चैनल को मोनेटाइज करके शानदार कमाई कर सकेंगे।

4 of 5
How to Earn Money Online without Investment - फोटो : istock

इंस्टाग्राम पर रील बनाकर करें कमाई

आजकल रील्स का ट्रेंड काफी तेजी से चल रहा है। कई लोग घंटों इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो को देखते हैं। ऐसे में आप इंस्टाग्राम पर रील्स को बनाकर अच्छी खासी मात्रा में कमाई कर सकते हैं। अगर आपकी रील्स को ज्यादा लोग देख रहे हैं, तो इस स्थिति में पेड प्रमोशन करने का मौका भी आपको मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Earn Money Online without Investment - फोटो : Istock

ब्लॉगिंग से पैसा कमाएं

आप गूगल के ब्लॉगर के जरिए भी बिना निवेश किए अच्छी मात्रा में पैसों की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्लॉगर पर अपनी एक वेबसाइट क्रिएट करके उस पर एसईओ फ्रेंडली आर्टिकल्स लिखने होंगे। धीरे धीरे आपकी वेबसाइट की रीच बढ़ने लगेगी। इसके बाद आपको अपनी वेबसाइट को मोनेटाइज कराना है। इसके बाद वेबसाइट के जरिए आपकी आमदनी होने लगेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें