फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के शीशे में डार्क सन फिल्म लगाई तो कितना लगेगा जुर्माना? जानें नियम

Fri, 09 Oct 2026 07:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Window Tinting Rules India: कई बार रास्ते पर चलते हुए कुछ ऐसे कार दिख जाते हैं, जिसके शीशों पर ब्लैक फिल्म लगा होता है, जिससे कार के अंदर बैठे लोग नहीं दिखते हैं। बता दें कि कार में ऐसे डार्क सन फिल्म लगाना गैर कानूनी होता है, जिसके बारे में बहुत से लोगों को नहीं मालूम होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार सन फिल्म चालान नियम - फोटो : AI
गर्मियों के मौसम में धूप और तपिश से बचने के लिए कई लोग अपनी कार के शीशों पर डार्क सन फिल्म या ब्लैक फिल्म लगवा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार के शीशों पर डार्क फिल्म लगाना ट्रैफिक नियमों का सीधा उल्लंघन है और इसके लिए आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है? 

सुप्रीम कोर्ट और मोटर वाहन अधिनियम के सख्त निर्देशों के अनुसार, कारों में बाहर से चिपकाई जाने वाली किसी भी तरह की डार्क सन फिल्म पर पूरी तरह से पाबंदी है। ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों का तुरंत चालान काटती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसके नियम क्या हैं और पकड़े जाने पर कितना जुर्माना लगता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार के शीशों पर कितना फाइन लगता है? - फोटो : Freepik
कार के शीशों पर कितना फाइन लगता है?
  • अगर आपकी कार में डार्क सन फिल्म लगी पाई जाती है, तो पकड़े जाने पर 500 से लेकर 2000 रुपये तक का चालान कट सकता है।
  • कई जगहों पर पहली बार का चालान 500 रुपये और दूसरी बार 1,500 रुपये तक होता है।
  • इसके साथ ही पुलिस मौके पर ही फिल्म उतरवा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश और सुरक्षा नियम - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश और सुरक्षा नियम
  • सुप्रीम कोर्ट ने गाड़ियों के अंदर होने वाले अपराधों को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सन फिल्म पर बैन लगाया था।
  • नियम के मुताबिक, कार के अंदर बैठा व्यक्ति बाहर से साफ दिखाई देना चाहिए ताकि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके और सड़क सुरक्षा बनी रहे।

4 of 5
शीशों की विजिबिलिटी का क्या है सही नियम? - फोटो : AI
शीशों की विजिबिलिटी का क्या है सही नियम?
  • कंपनी से आने वाले टिंटेड ग्लास पर यह नियम थोड़ा अलग है। कार के आगे और पीछे के शीशे की विजिबिलिटी कम से कम 70 प्रतिशत होनी चाहिए।
  • वहीं, साइड के दरवाजों वाले शीशों से कम से कम 50 प्रतिशत रोशनी पार होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चालान और परेशानी से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
चालान और परेशानी से बचने के लिए क्या करें?
  • अगर आपकी कार में गाढ़ी डार्क फिल्म लगी है, तो उसे तुरंत हटा लें।
  • धूप से बचने के लिए आप अप्रूव्ड और ट्रांसपेरेंट मैग्नेटिक सनशेड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें गाड़ी खड़ी रहने पर ही लगाया जाता है।
  • इससे आपका चालान भी बचेगा और सुरक्षा भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें