फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Policy: खरीदने जा रहे हैं मेडिकल पॉलिसी, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Tue, 04 Feb 2025 04:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेडिकल पॉलिसी लेते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस - फोटो : Freepik
आज के समय कई तरह की मेडिकल इमरजेंसी हमारे समक्ष आ जाती हैं। ऐसे में कई बार हमारे बचत के पूरे पैसे इलाज में ही खर्च हो जाते हैं। कई बार तो व्यक्ति को इलाज कराने के लिए कर्ज का सहारा तक लेना पड़ जाता है। आज के समय कब कौन सा हादसा हो जाए या कौन सी गंभीर बीमारी से आप ग्रस्त हो जाएं इसका कुछ पता नहीं है। ऐसा होने पर इलाज में तो पैसे खर्च होते ही हैं साथ में परिवार के ऊपर कई तरह की आर्थिक दिक्कतें भी आ जाती हैं। अगर आप बीमारी के समय इस तरह के अनचाहे खर्चे से बचना चाहते हैं, तो आपके पास एक अच्छी मेडिकल पॉलिसी का होना जरूरी है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए कई लोग मेडिकल पॉलिसी को खरीदते हैं। हालांकि, मेडिकल पॉलिसी लेते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस - फोटो : Freepik
मेडिकल इंश्योरेंस लेते समय आपको पॉलिसी कवरेज के बारे में पता होना चाहिए। आपकी पॉलिसी में कौन-कौन से मेडिकल खर्चे शामिल हैं? क्या इसमें प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च शामिल हैं? इस बारे में पता होना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस - फोटो : Freepik
इसके अलावा आपको मेडिकल इंश्योरेंस में सर्जरी, दवाइयां और डायग्नोस्टिक टेस्ट का कवरेज मिल रहा है या नहीं? इस बारे में जरूर पता करें। आपको इस बारे में भी पता होना चाहिए कि कई बीमा कंपनियां कुछ बीमारियों को लेकर वेटिंग पीरियड तय करती हैं। 

4 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस - फोटो : Freepik
यह वेटिंग पीरियड 2 से 3 साल तक का हो सकता है। ऐसे में आपको इन बीमारियों और वेटिंग पीरियड के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए। आप जिस मेडिकल पॉलिसी को खरीद रहे हैं, उसके नेटवर्क में कौन-कौन से अस्पताल शामिल हैं? इस बारे में भी जरूर पता करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस - फोटो : Freepik
मेडिकल पॉलिसी लेते समय आपको इस बारे में भी पता करना चाहिए कि उस पॉलिसी पर अस्पताल में कैशलेस क्लेम की फैसिलिटी का लाभ ले सकते हैं या नहीं? कैशलेस फैसिलिटी में आपको इमरजेंसी के समय परेशान नहीं होना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें