फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legal Rights Of Tenants: क्या हैं किरायदारों के हक ? हर किसी के लिए जानना जरूरी

Wed, 14 Jan 2026 04:30 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tenant Legal Rights: अगर आप भी किराए पर रहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको आपके अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
क्या हैं किरायदारों के हक ? - फोटो : Adobe stock
What Are The Legal Rights Of Tenant : भारत में लाखों लोग किराए के मकान में रहते हैं, लेकिन अधिकतर किरायदार अपने कानूनी अधिकारों से अनजान होते हैं। कई बार मकान मालिक मनमानी शर्तें थोप देते हैं, अचानक घर खाली करने को कहते हैं या बिना सूचना किराया बढ़ा देते हैं। ऐसे में किरायदारों के लिए अपने हक जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

अगर आप नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य कारण से किराए के मकान में रहते हैं, तो ये जानना जरूरी है कि किन हालात में मकान मालिक आपको निकाल सकता है और किन में नहीं। आपको ये पता होना चाहिए कि भारत का कानून किरायदारों को भी उतनी ही सुरक्षा देता है, जितनी मकान मालिकों को। बहुत से लोग इस अधिकारों से अनजान हैं, इसी के चलते इस लेख में हम आपको किरायदारों के अहम अधिकार आसान भाषा में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
क्या हैं किरायदारों के हक ? - फोटो : Adobe Stock
 रेंट एग्रीमेंट का अधिकार 
 
  • किरायदार और मकान मालिक के बीच लिखित रेंट एग्रीमेंट होना कानूनी रूप से बेहद जरूरी है। 
  • इसमें किराया, अवधि, नियम-शर्तें, डिपॉजिट और नोटिस पीरियड साफ-साफ लिखा होना चाहिए। 
  • रजिस्टर्ड एग्रीमेंट होने से भविष्य में विवाद की स्थिति में किरायदार को कानूनी सुरक्षा मिलती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
क्या हैं किरायदारों के हक ? - फोटो : Adobe Stock
नोटिस पीरियड
 
  • मकान मालिक बिना पूर्व सूचना के किरायदार को घर खाली करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।
  •  आमतौर पर 1 से 3 महीने का नोटिस देना जरूरी होता है, जैसा कि रेंट एग्रीमेंट में तय होता है। 
  • नोटिस पीरियड के बिना घर खाली कराना गैरकानूनी माना जाता है।

 

4 of 7
क्या हैं किरायदारों के हक ? - फोटो : Adobe stock
डिपॉजिट की वापसी
 
  • अगर किरायदार मकान को बिना किसी नुकसान के खाली करता है, तो मकान मालिक को पूरी सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटानी होती है। 
  • केवल वैध कारणों और लिखित खर्चों के आधार पर ही कटौती की जा सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
क्या हैं किरायदारों के हक ? - फोटो : Freepik
प्राइवेसी का अधिकार
 
  • किरायदार की अनुमति के बिना मकान मालिक घर में प्रवेश नहीं कर सकता। 
  • ये किरायदार की निजता का उल्लंघन माना जाता है और कानून इसके खिलाफ सुरक्षा देता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
क्या हैं किरायदारों के हक ? - फोटो : Adobe Stock
मनमाना किराया नहीं बढ़ा सकते
 
  • मकान मालिक किराया अचानक या मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा सकता। 
  • किराया बढ़ोतरी वही मान्य होती है जो रेंट एग्रीमेंट में लिखी गई हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या हैं किरायदारों के हक ? - फोटो : Adobe stock
बुनियादी सुविधाएं
 
  • पानी, बिजली, सीवरेज और जरूरी मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाएं देना मकान मालिक की जिम्मेदारी होती है। 
  • इन्हें जानबूझकर बंद करना अवैध है, और ऐसे समय में किरायदार पुलिस की मदद ले सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें