Tatkal Ticket Cancellation Charges: इमरजेंसी में अचानक यात्रा करने के लिए भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट सेवा सबसे बड़ा सहारा होती है। हालांकि, कई बार प्लान में बदलाव होने की वजह से यात्रियों को अपना तत्काल टिकट कैंसिल भी कराना पड़ता है। ऐसे में अधिकतर लोगों को तत्काल टिकट के कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड से जुड़े नियमों की सही जानकारी नहीं होती है।
रेलवे के नियमों के मुताबिक, कन्फर्म और वेटिंग तत्काल टिकट पर कैंसिलेशन के नियम एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। आइए जानते हैं तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर कितना पैसा कटता है और कब रिफंड मिलता है।