फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subscription Trap:'फ्री ट्रायल' के नाम पर ऑटो-पेमेंट के जाल से कैसे बचें? ट्रायल लेने से पहले जान लें ये बातें

Tue, 11 Aug 2026 08:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Subscription Trap Prevention Guide: कई बार ऐसा होता है कि लोग किसी वेबसाइट पर फ्री सब्क्रिप्शन देखकर तुरंत उसे लेने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि जब वे सब्क्रिप्शन लेने जाते हैं, तो वहां उनसे बैंक की डिटेल मांग ली जाती है, जिससे फ्री सब्क्रिप्शन खत्म होते ही बिना बताए पैसे काट लिए जाते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप इस ट्रैप से कैसे बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फ्री ट्रायल ऑटो पेमेंट जाल - फोटो : AI
UPI Auto Pay Management Tips: आजकल इंटरनेट और स्मार्टफोन की दुनिया में किसी भी एप या वेबसाइट पर 'फ्री ट्रायल' का ऑफर देखना बहुत आम हो गया है। कई कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कुछ दिनों या हफ्तों तक अपनी सेवाओं का मुफ्त इस्तेमाल करने का मौका देती हैं, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा गेम छुपा होता है। 

ट्रायल शुरू करते ही जब यूजर से पेमेंट डिटेल मांगी जाती है और ऑटो-पेमेंट एक्टिवेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होता है, यहीं से असली परेशानी शुरू होती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस खतरनाक सब्सक्रिप्शन जाल से कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
ऑटो-पेमेंट और ई-मैंडेट की बारीकी समझें - फोटो : Adobe Stock
ऑटो-पेमेंट और ई-मैंडेट की बारीकी समझें
  • जब भी आप किसी एप पर फ्री ट्रायल के लिए साइन-अप करते हैं, तो वह आपके बैंक खाते या यूपीआई से ऑटो-पेमेंट की अनुमति मांग लेता है। 
  • ट्रायल खत्म होने से पहले अगर आप सर्विस बंद नहीं करते हैं, तो कंपनी बिना पूछे आपके खाते से पैसे काट लेती है।
विज्ञापन

3 of 5
वर्चुअल कार्ड या सिंगल-यूज पेमेंट का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe Stock
वर्चुअल कार्ड या सिंगल-यूज पेमेंट का इस्तेमाल करें
  • इस तरह के वित्तीय धोखे से बचने के लिए हमेशा वर्चुअल क्रेडिट कार्ड या ऐसे पेमेंट तरीकों का इस्तेमाल करें जिनमें बैलेंस सीमित हो।
  • इससे कंपनियों को आपके मुख्य बैंक खाते से ऑटो-डेबिट करने का मौका नहीं मिलता है।

4 of 5
ट्रायल खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन जरूर कैंसिल करें - फोटो : Adobe Stock
ट्रायल खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन जरूर कैंसिल करें
  • किसी भी फ्री ट्रायल को शुरू करते ही अपने फोन में एक रिमाइंडर या अलार्म सेट कर लें।
  • ट्रायल की अवधि पूरी होने से कम से कम 24 घंटे पहले सब्सक्रिप्शन को आधिकारिक रूप से कैंसिल कर दें ताकि अगले महीने का चार्ज न कटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपीआई ऑटो-पेमेंट को तुरंत मैनेज या ब्लॉक करें - फोटो : Adobe Stock
यूपीआई ऑटो-पेमेंट को तुरंत मैनेज या ब्लॉक करें
  • आप अपने यूपीआई एप (जैसे गूगल पे, फोनपे या पेटीएम) के 'ऑटो-पेमेंट' सेक्शन में जाकर यह चेक कर सकते हैं कि कौन सी सेवाएं एक्टिव हैं।
  • अगर वहां कोई भी ऐसी संदिग्श या अनचाहे सब्सक्रिप्शन दिखता है तो उस ऑटो-पेमेंट को तुरंत रोक दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें