UPI Auto Pay Management Tips: आजकल इंटरनेट और स्मार्टफोन की दुनिया में किसी भी एप या वेबसाइट पर 'फ्री ट्रायल' का ऑफर देखना बहुत आम हो गया है। कई कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कुछ दिनों या हफ्तों तक अपनी सेवाओं का मुफ्त इस्तेमाल करने का मौका देती हैं, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा गेम छुपा होता है।
ट्रायल शुरू करते ही जब यूजर से पेमेंट डिटेल मांगी जाती है और ऑटो-पेमेंट एक्टिवेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होता है, यहीं से असली परेशानी शुरू होती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस खतरनाक सब्सक्रिप्शन जाल से कैसे बचा जा सकता है।