फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study Abroad Documents: न आधार न पैनकार्ड! विदेश में पढ़ने के लिए सबसे जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स, जानें डिटेल

Fri, 26 Jun 2026 08:09 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Study Abroad Document Checklist: भारत में ऐसे युवाओं की कमी नहीं है जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखते हैं। हमारे देश में जिन कामों के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत होती है, वहीं विदेशों में दाखिले के लिए आपको कुछ अन्य बेहद महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कागजातों की आवश्यकता पड़ती है। आइए इस लेख में इन्हीं जरूरी दस्तावेजों के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Study Abroad Document Checklist - फोटो : AI
Passport For Indian Students: विदेश के किसी बड़े कॉलेज या यूनिवर्सिटी में जाकर पढ़ाई करना आज के समय में लाखों भारतीय छात्रों का सबसे बड़ा सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए छात्र वर्षों से तैयारी और प्लानिंग शुरू कर देते हैं। लेकिन जब बात जरूरी कागजातों की आती है, तो अक्सर लोग सोचते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा काम आने वाले दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड ही विदेश में भी सबसे जरूरी होंगे, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। 

विदेश की धरती पर कदम रखने और वहां पढ़ाई करने के लिए कुछ बेहद खास अंतरराष्ट्रीय स्तर के दस्तावेजों की जरूरत होती है, जिनके बिना आपका दाखिला होना नामुमकिन है। आइए जानते हैं कि विदेश में पढ़ाई के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज कौन से हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पासपोर्ट है सबसे पहला और बड़ा दस्तावेज - फोटो : AdobeStock
पासपोर्ट है सबसे पहला और बड़ा दस्तावेज
  • विदेश यात्रा और वहां पढ़ाई करने के लिए पासपोर्ट आपका सबसे मुख्य कानूनी पहचान पत्र होता है। 
  • बिना वैध पासपोर्ट के आप किसी भी विदेशी यूनिवर्सिटी में आवेदन नहीं कर सकते, ध्यान रहे कि आपका पासपोर्ट कम से कम आपके कोर्स की अवधि तक वैलिड (वैध) होना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्टुडेंट वीजा के बिना एंट्री नामुमकिन - फोटो : Adobe Stock
स्टुडेंट वीजा के बिना एंट्री नामुमकिन
  • जिस देश में आप पढ़ने जा रहे हैं, वहां की सरकार से पढ़ाई के लिए विशेष अनुमति यानी स्टुडेंट वीजा लेना अनिवार्य है। 
  • यूनिवर्सिटी से कन्फर्मेशन लेटर (जैसे I-20 या CAS) मिलने के बाद ही आप इस वीजा के लिए आधिकारिक रूप से आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
अकादमिक सर्टिफिकेट्स और ट्रांसक्रिप्ट्स - फोटो : Adobe Stock
अकादमिक सर्टिफिकेट्स और ट्रांसक्रिप्ट्स
  • आपकी पिछली सभी कक्षाओं (जैसे 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन) की मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट्स बेहद जरूरी हैं। 
  • इसके साथ ही, स्कूलों या कॉलेजों से मिलने वाली 'अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट्स' (सभी सेमेस्टर के नंबरों का एक आधिकारिक ब्यौरा) भी एडमिशन के वक्त जमा करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाषा परीक्षा का स्कोर - फोटो : Adobe Stock
भाषा परीक्षा का स्कोर और फंड्स का सबूत
  • विदेश में पढ़ाई के लिए अंग्रेजी भाषा की पकड़ साबित करने वाले टेस्ट जैसे IELTS या TOEFL का स्कोरकार्ड जरूरी होता है।
  • इसके अलावा, आपको बैंक स्टेटमेंट के जरिए यह साबित करना होगा कि आपके पास वहां रहने और पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त पैसे मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें