Loud Phone Calls on Train Rules: हमारे देश में ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेनों में यात्रा करते समय अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग काफी तेज आवाज में फोन पर बात करते हैं, कुछ स्पीकर ऑन करके चिल्ला कर भी बात करते हैं। कई ऐसे लोग भी होते हैं जो बिना ईयरफोन लगाए रील देखते हैं या गाना सुनने लगते हैं। ऐसे में साथ में सफर कर रहे लोगों के अच्छे-खासे मूड का कबाड़ा हो जाता है। लंबी ट्रेन यात्रा के दौरान सहयात्रियों की इस तरह की हरकतें कई बार सिरदर्द और बड़े विवाद की वजह बन जाती हैं।
यात्रियों की इस परेशानी पर अब भारतीय रेलवे ने पूरी तरह नकेल कसने की तैयारी कर ली है। रेलवे के कड़े नियमों के मुताबिक, ट्रेन में तेज आवाज में शोर मचाना या सहयात्रियों के आराम में खलल डालना भारी पड़ सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस पर रेलवे के क्या कड़े नियम हैं।