फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Storm Safety Guide: आंधी के मौसम से पहले घर की अर्थिंग चेक कराना क्यों जरूरी है? जानें इसे चक करने का तरीका

Sun, 07 Jun 2026 12:44 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Storm Safety Tips For House: आंधी-तुफान का सीजन चल रहा है, ऐसे में आधीं आने से पहले अपने में ये चेक करना बहुत जरूरी है कि घर की अर्थिंग ठीक है या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर की अर्थिंग कैसे चेक करें? - फोटो : AI
How To Check Home Earthing: आंधी-तूफान और मानूसन का मौसम शुरू होने से पहले घर की सुरक्षा की तैयारी करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में अक्सर आसमान से बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभों में गड़बड़ी की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में आपके घर की 'अर्थिंग' सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच का काम करती है।

अगर आपके घर की अर्थिंग कमजोर या खराब है, तो आसमानी बिजली या शॉर्ट सर्किट का हाई वोल्टेज सीधे आपके कीमती उपकरणों और परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह क्यों जरूरी है और इसे कैसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आसमान से गिरने वाली बिजली से सुरक्षा - फोटो : AI
आसमान से गिरने वाली बिजली से सुरक्षा
  • आंधी-तूफान के दौरान जब आसमानी बिजली घर पर या उसके आसपास गिरती है, तो अर्थिंग सुरक्षा कवच का काम करती है।
  • यह बिजली के उस भारी और खतरनाक करंट को बिना किसी नुकसान के सीधे जमीन के अंदर भेज देती है।
  • इस प्रकार, सही अर्थिंग होने से घर की दीवारें, कीमती उपकरण और परिवार के सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बचाव - फोटो : Meta AI
महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बचाव
  • तेज आंधी के कारण बिजली की लाइनों में अचानक 'हाई वोल्टेज' आने का खतरा रहता है।
  • अगर घर में मजबूत अर्थिंग हो, तो यह बढ़े हुए अतिरिक्त वोल्टेज को तुरंत संभाल लेती है।
  • इससे आपके टीवी, फ्रिज, एसी और कंप्यूटर जैसे महंगे उपकरण जलने या फुंकने से पूरी तरह बच जाते हैं।

4 of 5
करंट और शॉर्ट सर्किट का खतरा खत्म - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
करंट और शॉर्ट सर्किट का खतरा खत्म
  • खराब मौसम में सीलन या तारों के टूटने से उपकरणों में करंट उतरने का खतरा रहता है।
  • लेकिन अगर घर में सही अर्थिंग है, तो यह बिजली के उस फालतू करंट को तुरंत जमीन में भेज देती है।
  • इससे आपको करंट का तेज झटका नहीं लगता और एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर अर्थिंग चेक करने का आसान तरीका - फोटो : सोशल मीडिया।
घर पर अर्थिंग चेक करने का आसान तरीका
  • इसके लिए आपको एक टेस्ट लैंप (यानी एक बल्ब और दो तार) की जरूरत होगी।
  • अब बल्ब के एक तार को प्लग के 'फेज' (दाहिने छेद) में और दूसरे को ऊपर वाले बड़े 'अर्थ' के छेद में डालें।
  • अगर ऐसा करने पर बल्ब पूरी रोशनी के साथ जल उठता है, तो समझें कि आपके घर की अर्थिंग बिल्कुल सही है।
  • इस टेस्ट को हमेशा किसी अच्छे मेकेनिक से चेक करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें