फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Water Heater: सर्दियों में बिजली बिल से छुटकारा! इस खास सोलर वॉटर हीटर से मिलेगा गर्म पानी

Thu, 01 Jan 2026 07:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों में बढ़ते बिजली बिल से कई लोग परेशान रहते हैं, खासकर जब रोजाना गर्म पानी की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने घरों में सोलर वॉटर हीटर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
सर्दियां आते ही घरों में गर्म पानी की जरूरत काफी बढ़ जाती है। नहाने, बर्तन धोने और अन्य घरेलू कामों के लिए लोग बड़े पैमाने पर गीजर और इलेक्ट्रिक हीटर का इस्तेमाल करते हैं। इन उपकरणों का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त बिजली का बिल आता है, जिसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको सोलर वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं। सोलर वॉटर हीटर सूरज की रोशनी का उपयोग करके पानी को गर्म करने का काम करता है।

इससे बिजली या गैस पर निर्भरता कम हो जाती है। सोलर वॉटर हीटर लंबी अवधि में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका आप एक बार इंस्टॉलेशन करा सकते हैं उसके बाद यह वर्षों तक कम लागत में गर्म पानी आपको उपलब्ध कराता रहेगा। इससे लंबे समय में आपके पैसों की काफी बचत होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
सोलर वॉटर हीटर की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से अक्षय ऊर्जा पर आधारित है। इस कारण छत पर सोलर कलेक्टर लगाए जाते हैं, जो सूर्य की किरणों को अवशोषित कर पानी को गर्म करने का काम करते हैं। गर्म पानी एक टैंक में स्टोर हो जाता है, जिसे जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
सोलर वॉटर हीटर के दो विकल्प बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें ETC (Evacuated tube collector) और FPC (Flat plate collector) शामिल हैं। एफपीसी वॉटर हीटर उन जगहों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जहां जलवायु गर्म है। 

4 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
वहीं ईटीसी वॉटर हीटर ठंडी जलवायु वाले क्षेत्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है। आप अपनी जलवायु के मुताबिक इनका चयन कर सकते हैं। सौर ऊर्जा से चलने के कारण इनका उपयोग करने पर बिजली की खपत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
सोलर वॉटर हीटर उन घरों के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, जो काफी बड़े होते हैं और उनमें कई सारे वॉशरूम होते हैं। इस कारण कई गीजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। एक ही सोलर वॉटर हीटर से सभी काम हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें