फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Heater: कड़कड़ाती ठंड से राहत पाने के लिए घर लाएं यह खास रूम हीटर, नहीं आएगा एक रुपये का भी बिजली बिल

Mon, 09 Jan 2023 10:37 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Solar Room Heater - फोटो : Istock
Solar Room Heater: दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में सर्दी का सितम काफी बढ़ गया है। सर्दी के इस सीजन में लोग ठंड से राहत पाने के लिए विभिन्न उपायों को अपना रहे हैं। कई लोग अपने घरों को गर्म करने के लिए रूम हीटर खरीदकर ला रहे हैं, ताकि बढ़ती ठंड से निजात पाया जा सके। गौरतलब बात है कि सर्दियों के सीजन में रूम हीटर को उपयोग में लाने से बिजली की खपत काफी ज्यादा हो जाती है।

इस कारण हर महीने ज्यादा बिजली बिल आता है, जिसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार सौर ऊर्जा से चलने वाले रूम हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक खास तरह का रूम हीटर है, जो कि सूर्य की रोशनी की मदद से संचालित होता है। ठंड के सीजन में इसका उपयोग करके आप सर्दी से राहत पाने के साथ अपनी अच्छी खासी बचत भी कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

 

जरूरत की बात: अब नहीं आएगा बिजली बिल, खर्च कीजिए 443 रुपये और जीवन भर जलाएं फ्री लाइट

विज्ञापन

2 of 5
Solar Room Heater - फोटो : Istock
सौर ऊर्जा के सहारे चलने वाले इस रूम हीटर को उपयोग में लाकर आप कुछ मिनटों में अपने कमरे को गर्म कर सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग इस सोलर रूम हीटर की खरीदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Solar Room Heater - फोटो : Istock
बाजारों में विभिन्न तरीके के रूम हीटर बिक रहे हैं। ये सोलर रूम हीटर धूप की रोशनी से कुछ घंटों में चार्ज हो जाता है। चार्ज होने के बाद इसको उपयोग में लाकर आप अपने कमरे को कुछ मिनटों में गर्म कर सकते हैं। 

4 of 5
Solar Room Heater - फोटो : Istock

मिल रहे हैं ये शानदार फीचर्स

  • सोलर रूम हीटर में आपको कई तरह के फीचर्स मिल रहे हैं। इसमें कई तरह के मोड होते हैं।
  • आप ठंड के मुताबिक इनको एडजस्ट कर सकते हैं।
  • इसके अलावा भी कई शानदार फीचर्स इसमें आपको मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Room Heater - फोटो : Istock

इतनी है कीमत (Solar Room Heater Price)

  • ये सोलर रूम हीटर आपको बाजार या ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर 6,500 रुपये की कीमत के आसपास मिल जाएंगे।
  • वहीं अगर आप किसी अच्छे सोलर रूम हीटर को खरीदने  की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें