SMS Scam Identification: आजकल साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए बैंक, बिजली विभाग या ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम पर फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। इन स्कैम से बचाने के लिए TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने एक विशेष कोडिंग सिस्टम बनाया है। यदि आपके पास कोई मैसेज आता है, तो उसकी 'सेंडर आईडी' के अंत में दिए गए अक्षरों को देखकर आप उसकी असलियत जान सकते हैं।
असली कंपनियों के मैसेज में कोड अनिवार्य होते हैं, जबकि ठग अक्सर 10 अंकों वाले सामान्य मोबाइल नंबर का उपयोग करते हैं। इन कोड्स को समझना आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है। आइए समझते हैं।