Public Smoking Penalty India: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट, बीड़ी और अन्य अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करना कानूनन प्रतिबंधित है। अक्सर लोग सड़कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों या पार्कों में खुलेआम धूम्रपान करते दिखाई देते हैं, जो न सिर्फ उनके अपने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि आसपास खड़े निर्दोष लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग को रोकने के लिए सख्त कानून और जुर्माने का प्रावधान किया है, ताकि आम जनता को इसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।