फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन गलतियों की वजह से स्मार्ट वॉच ब्लास्ट होने के जोखिम बढ़ जाते हैं? यहां जानें

Tue, 08 Sep 2026 06:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Smartwatch Battery Safety Tips: अक्सर ऐसी खबरें देखने मिलती हैं जहां स्मार्ट वॉच में बिना कारण ब्लास्ट हो जाता है। असल में ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें एक बड़ा कारण हमारी ही लापरवाही होती है। आइए इस लेख में इसी के बार में समझते हैं कि किन गलतियों की वजह से स्मार्टवॉच ब्लास्ट होता है।
विज्ञापन
1 of 5
स्मार्टवॉच ब्लास्ट कारण - फोटो : AI
Smartwatch Explosion Reasons: आज के समय में स्मार्टवॉच हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुकी है। फिटनेस ट्रैकिंग से लेकर कॉलिंग तक, लोग इसे दिन-रात अपनी कलाई पर पहने रखते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में गैजेट्स और स्मार्टवॉच में ब्लास्ट यानी विस्फोट होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

स्मार्टवॉच में लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है, जो थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। हमारी कुछ अनजानी गलतियों की वजह से बैटरी में शार्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की समस्या पैदा हो जाती है। आइए इस लेख में जानते हैं वे कौन सी गलतियां हैं, जो आपकी स्मार्टवॉच में ब्लास्ट का जोखिम बढ़ा देती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रात भर ओवरचार्जिंग करने की आदत - फोटो : AI
रात भर ओवरचार्जिंग करने की आदत
  • कई लोग रात को सोते समय स्मार्टवॉच को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते हैं।
  • लगातार कई घंटों तक प्लग-इन रहने से बैटरी ओवरचार्ज हो जाती है, जिससे उसका तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है।
  • ओवरहीटिंग के कारण लीथियम-आयन बैटरी फूलने लगती है और उसमें इंटरनल शॉर्ट सर्किट होने से ब्लास्ट का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए चार्ज पूरा होते ही प्लग तुरंत निकाल दें।
विज्ञापन

3 of 5
सस्ते और डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल - फोटो : AI
सस्ते और डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल
  • मूल चार्जर खराब होने पर लोग अक्सर बाजार से लोकल या सस्ते चार्जर खरीद लेते हैं। ये डुप्लीकेट चार्जर सही वोल्टेज और करंट सप्लाई नहीं कर पाते हैं।
  • गलत पावर सप्लाई की वजह से वॉच का मदरबोर्ड और बैटरी खराब हो जाती है।
  • इसलिए वॉच की लंबी उम्र और अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा कंपनी के ओरिजिनल चार्जर और एडॉप्टर का ही इस्तेमाल करें।

4 of 5
भीषण गर्मी में वॉच का इस्तेमाल - फोटो : AI
भीषण गर्मी में वॉच का इस्तेमाल
  • स्मार्टवॉच को सीधे तेज धूप या गाड़ी के डैशबोर्ड जैसी गर्म जगहों पर छोड़ना काफी नुकसानदायक होता है।
  • ज्यादा गर्मी मिलने पर बैटरी के अंदर का केमिकल रिएक्शन अनियंत्रित हो जाता है।
  • जब आप गर्म वॉच को तुरंत चार्जिंग पर लगाते हैं, तो थर्मल रनअवे की स्थिति बन जाती है, जिससे बैटरी में अचानक आग लग सकती है या वह फट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानी या पसीने के बाद चार्जिंग की गलती - फोटो : AI
पानी या पसीने के बाद चार्जिंग की गलती
  • वॉच भले ही वाटर-रेसिस्टेंट हो, लेकिन नमी या पसीने से गीले चार्जिंग पोर्ट में चार्जर लगाने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
  • अगर वॉच में कोई क्रैक या डैमेज है, तो पानी बैटरी तक पहुंचकर उसे नुकसान पहुंचा सकता है।
  • हमेशा स्मार्टवॉच को पूरी तरह सुखाने के बाद ही चार्ज करें और बैटरी फूलने पर उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें