Smartwatch Explosion Reasons: आज के समय में स्मार्टवॉच हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुकी है। फिटनेस ट्रैकिंग से लेकर कॉलिंग तक, लोग इसे दिन-रात अपनी कलाई पर पहने रखते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में गैजेट्स और स्मार्टवॉच में ब्लास्ट यानी विस्फोट होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
स्मार्टवॉच में लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है, जो थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। हमारी कुछ अनजानी गलतियों की वजह से बैटरी में शार्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की समस्या पैदा हो जाती है। आइए इस लेख में जानते हैं वे कौन सी गलतियां हैं, जो आपकी स्मार्टवॉच में ब्लास्ट का जोखिम बढ़ा देती हैं।