आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन चुका है। इसकी मदद से हम बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट तक कई जरूरी काम कर रहे हैं। इन सब के बीच अगर फोन बार-बार दिक्कत करने लगे, तो यह न सिर्फ काम में रुकावट पैदा करता है बल्कि डाटा और सुरक्षा के लिए भी खतरा साबित हो सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कुछ लोग फोन के खराब संकेतों को नजरअंदाज करने का काम करते हैं। स्मार्टफोन के कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जो साफ बताते हैं कि अब फोन को बदलने का समय आ गया है। अगर आपका स्मार्टफोन धीमा चल रहा है, बार-बार हैंग हो रहा है या बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो यह उसके पुराना होने का संकेत हो सकता है।