फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Cleaning Tips: स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट में फंसी धूल को ऐसे करें साफ, भूलकर भी न करें ये गलती

Sun, 24 May 2026 02:41 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fix Loose Charger Problem At Home: अक्सर स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट में गंदगी जमा हो जाती है, जिसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि फोन के चार्जिंग पोर्ट को साफ करते हैं किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल चार्जिंग पोर्ट कैसे साफ करें? - फोटो : AI
Fix Loose Charger Problem At Home: आज के समय में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। लेकिन अक्सर कुछ महीनों के इस्तेमाल के बाद लोगों को शिकायत होती है कि उनका चार्जर ढीला हो गया है या फोन बहुत धीरे चार्ज हो रहा है। देखा जाए तो इसके पीछे कई कारण होते हैं, आम इंसान को लगता है कि फोन का चार्जर या बैटरी खराब हो गई है, लेकिन इसकी असली वजह जेब या बैग में रहने के कारण चार्जिंग पोर्ट के अंदर जमा होने वाली धूल और गंदगी होती है। 

बहुत से लोग इस धूल को निकालने के लिए अनजाने में लोहे की सुई या सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कर बैठते हैं, जो फोन को हमेशा के लिए डेड कर सकता है। आइए बेहद आसान शब्दों में समझते हैं कि इसे साफ करने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
चार्जिंग पोर्ट में क्या न डालें - फोटो : Adobe Stock
चार्जिंग पोर्ट में लोहे की पिन क्यों नहीं डालना चाहिए?
  • मोबाइल का चार्जिंग पोर्ट बारीक इलेक्ट्रॉनिक कनेक्टर्स से बना होता है। इसके अंदर लोहे, स्टील या सुरक्षा पिन जैसी धातु डालने से करंट आपस में टकरा सकता है और शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
  • अगर आप धातु की चीज से पोर्ट खराब करते हैं, तो मोबाइल कंपनियां इसे फिजिकल डैमेज मानती हैं और आपको वारंटी का लाभ भी नहीं मिलता है।
  • लोहे की नुकीली सुई से अंदर के नाजुक तांबे के पॉइंट हमेशा के लिए टूट या मुड़ सकते हैं, जिसके बाद फोन चार्ज होना पूरी तरह बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
घर पर पोर्ट साफ करने का सबसे आसान और सही तरीका - फोटो : Adobe Stock
घर पर पोर्ट साफ करने का सबसे आसान और सही तरीका
  • पोर्ट साफ करने के लिए हमेशा दांत साफ करने वाली लकड़ी की टूथपिक या प्लास्टिक की पतली पिन का ही उपयोग करें।
  • इस टूथपिक को चार्जिंग पोर्ट के अंदर बिल्कुल सीधे डालें और बहुत ही हल्के हाथों से अंदर जमी धूल और कबाड़ को बाहर की तरफ खींचें।
  • टूथपिक के आगे वाले नुकीले हिस्से पर बहुत थोड़ी सी रुई लपेट लें ताकि वह अंदर के पॉइंट्स को नुकसान न पहुंचाए।

4 of 5
सफाई करते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी - फोटो : Adobe Stock
सफाई करते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
  • सफाई की प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने स्मार्टफोन को पूरी तरह से स्विच ऑफ जरूर कर दें।
  • भूलकर भी धूल साफ करने के लिए पानी, सैनिटाइज़र या किसी भी लिक्विड केमिकल को पोर्ट के अंदर न डालें, इससे मदरबोर्ड सड़ सकता है।
  • पोर्ट के अंदर देखने के लिए किसी दूसरे मोबाइल की टॉर्च या तेज रोशनी वाली जगह का इस्तेमाल करें ताकि अंदर के पॉइंट्स साफ दिख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेयर ड्रायर के इस्तेमाल की भूल न करें - फोटो : Adobe Stock
फूंक मारने और हेयर ड्रायर के इस्तेमाल की भूल न करें
  • बहुत से लोग पोर्ट में जोर से फूंक मारते हैं, जिससे थूक या मुंह की भाप अंदर जाकर सर्किट में जंग लगा सकती है।
  • अगर आपके पास बहुत बारीक धूल है, तो आप मेडिकल स्टोर पर मिलने वाले 'सिरिंज' (बिना सुई के केवल पंप) से हवा मारकर धूल उड़ा सकते हैं।
  • धूल उड़ाने के लिए हेयर ड्रायर की गर्म हवा का इस्तेमाल न करें, इसकी तेज हीट अंदर के नाजुक प्लास्टिक और सोल्डरिंग को पिघला सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें