फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Buying Tips: स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें, वरना पछताएंगे

Wed, 11 Mar 2026 11:04 AM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mobile Buying Tips; अगर आप मोबाइल खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें, वरना आपका पैसा पानी में चला जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 6
स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें - फोटो : Adobe Stock
Things To Rember While Buying Mobile: आज के समय में मोबाइल फोन केवल कॉल और मैसेज का माध्यम नहीं रहे, बल्कि ये हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं। मोबाइल के मॉडल और टेक्नोलॉजी रोज बदल रही है, इसलिए सही मोबाइल चुनना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। मोबाइल खरीदते समय सिर्फ ब्रांड या डिजाइन देखकर निर्णय लेना अक्सर गलत साबित हो सकता है। इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सही मोबाइल न केवल आपकी जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि लंबे समय तक काम आने वाला निवेश भी साबित होता है। इस लेख में हम आपको मोबाइल खरीदते समय ध्यान रखने योग्य पांच प्रमुख बातों के बारे में बताएंगे, ताकि आप स्मार्ट और संतुलित निर्णय ले सकें।

 
विज्ञापन

2 of 6
स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें - फोटो : Adobe Stock
प्रदर्शन और प्रोसेसर चेक करें
 
  • मोबाइल की परफॉर्मेंस सीधे उसके प्रोसेसर और RAM पर निर्भर करती है। 
  • प्रोसेसर जितना तेज़ होगा, मोबाइल उतनी ही स्मूथ स्पीड देगा। 
  • मल्टीटास्किंग करते समय यानी एक साथ कई ऐप्स चलाने पर, RAM की अधिक क्षमता जरूरी होती है।
  •  गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या हाई-एंड ऐप्स के लिए बेहतर प्रोसेसर और ज्यादा RAM वाला फोन चुनना स्मार्ट रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें - फोटो : AdobeStock
कैमरा क्वालिटी
 
  • आजकल कैमरा स्मार्टफोन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता बन गया है। 
  • फोटो और वीडियो की क्वालिटी, फ्रंट और रियर कैमरा फीचर्स, लेंस अपर्चर, नाइट मोड, वीडियो स्टेबिलाइजेशन जैसी चीजों को ध्यान में रखें। 
  • सिर्फ मेगापिक्सल देखकर निर्णय न लें, कैमरा सैंपल और रिव्यू देखना जरूरी है।

 

4 of 6
स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें - फोटो : Adobe Stock
बैटरी और चार्जिंग
 
  • बैटरी लाइफ दिनभर काम करने के लिए अहम है। 
  • ज्यादा mAh वाली बैटरी लंबे समय तक चलेगी। 
  • इसके अलावा फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और बैटरी हेल्थ जैसी सुविधाओं को भी देखें। 
  • यदि आपका फोन दिन भर उपयोग में रहता है, तो कम बैटरी वाला फोन आपके लिए परेशानी बन सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें - फोटो : Adobe Stock
स्टोरेज और RAM
 
  • मोबाइल में ऐप्स, गेम्स, फोटो और वीडियो रखने के लिए पर्याप्त स्टोरेज जरूरी है। 
  • कम स्टोरेज वाला फोन जल्दी भर जाएगा और परफॉर्मेंस धीमी हो सकती है।
  •  RAM का सही बैलेंस भी जरूरी है ताकि मोबाइल स्मूथ और लैग फ्री काम करे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें - फोटो : Adobe Stock
बजट और ब्रांड भरोसा
 
  • मोबाइल खरीदते समय अपना बजट तय करना महत्वपूर्ण है। 
  • बजट के हिसाब से भरोसेमंद ब्रांड चुनें जो बिक्री के बाद सर्विस, अपडेट और वारंटी अच्छी देते हों।
  •  कभी-कभी महंगे फोन हमेशा बेहतर नहीं होते, बल्कि अपने उपयोग और जरूरत के अनुसार स्मार्ट चुनाव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें