Smart Helmet Buying Guide: आजकल 'स्मार्ट हेलमेट' काफी चलन में हैं। स्मार्ट हेलमेट साधारण हेलमेट थोड़ा एडवांस होता है। ये न सिर्फ आपके सिर की रक्षा करता है, बल्कि इनमें फोन पर बात करने, गाने सुनने और रास्ते की वीडियो रिकॉर्डिंग करने जैसी सुविधाएं भी होती हैं। मगर सिर्फ चमक-धमक देखकर हेलमेट खरीदना भारी पड़ सकता है। इसलिए स्मार्ट हेलमेट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
अगर आपने हेलमेट तय मानकों की पुष्टि नहीं की तो ट्रैफिक पुलिस इसपर जुर्माना भी लगा सकती है। स्मार्ट हेलमेट खरीदते समय आपको बैटरी कितनी चलेगी, कैमरे की क्वालिटी कैसी है और क्या उसे सरकारी मान्यता (सर्टिफिकेट) मिली है, इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।