Smart Grocery Shopping List: महंगाई के इस दौर में घर का बजट संतुलित रखना एक बड़ी चुनौती रहती है। मगर 'स्मार्ट ग्रोसरी प्लानिंग' के जरिए आप हर महीने अपने राशन के खर्च में 20% से 30% तक की बचत कर सकते हैं। राशन खरीदते समय आमतौर पर लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि वे बिना सोचे-समझे सामान खरीदने लगते हैं, जिससे हम उन चीजों पर पैसा खर्च कर देते हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं होती।
बचत की शुरुआत बाजार जाने से पहले आपके किचन से होनी चाहिए। सबसे पहले अपनी रसोई का इन्वेंट्री चेक करें और देखें कि पिछला कितना सामान बचा हुआ है। इसके बाद एक व्यवस्थित सूची तैयार करें। महीने भर का राशन थोक में खरीदना हमेशा फुटकर खरीदारी से सस्ता पड़ता है, क्योंकि इसमें आपको 'मल्टी-पैक' डिस्काउंट का लाभ मिलता है। सही प्लानिंग न सिर्फ आपका पैसा बचाती है, बल्कि बार-बार बाजार जाने के समय और ईंधन के खर्च को भी कम करती है।