फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: गीजर चलाने पर आता है ज्यादा बिजली का बिल? तो ये तरीके आ सकते हैं काम

Fri, 10 Jan 2025 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को गर्म पानी की जरूरत पड़ती है जिसके लिए लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है? इसके तरीके आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Reduce Electricity Bill While Using Geyser: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में ठंड का प्रकोप साफ देखा जा सकता है। कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं सर्द हवाएं चल रही हैं जिससे पारा लगातार गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है। ऐसे में इस सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं और अपने घरों में रजाई-कंबल के अंदर रहते हैं।

वहीं, जिन लोगों को पानी से जुड़े काम करने पड़ते हैं या नहाने में लोगों को दिक्कत होती है जिससे बचने के लिए लोग गीजर चलाते हैं। हालांकि, कई लोग गीजर चलाने पर बढ़ते बिजली के बिल की वजह से परेशान रहते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ तरीकों की मदद से गीजर चलाने पर आने वाले बढ़ते बिल को कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
बढ़ते बिजली के बिल को कम करने के लिए इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

पहला तरीका
  • अगर आप गीजर चलाते हैं तो यहां पर लोग एक गलती कर बैठते हैं कि गीजर को ऑन छोड़ देते हैं। इसे आप ऐसे समझिए कि पानी गर्म करने गीजर ऑन किया और जब तक वे नहा रहे हैं और इसके बाद भी कई लोग गीजर को ऑन छोड़ देते हैं। इससे बिजली का बिल बढ़ता है जिससे बचने के लिए आप नहाने से पहले गीजर बंद कर दें क्योंकि पानी इसमें गर्म हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप इससे बचने के लिए ऑटो कट फीचर वाला गीजर ले सकते हैं जिसमें पानी गर्म होते ही ये अपने आप बंद हो जाता है। मार्केट में ऐसे गीजर उपलब्ध हैं जो इस तकनीक से लैस होते हैं। हालांकि, ध्यान से गीजर का मेन स्विच बाद में जरूर बंद कर दें।

4 of 5
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • गीजर चलाने पर बिजली का बिल ज्यादा आता है जिससे बचने के लिए आप ऐसे गीजर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो हाई कैपेसिडी वाले होते हैं। इन गीजर की खासियत होती है कि एक बार पानी गर्म करने पर 3-4 घंटे तक इनमें पानी गर्म रहता है यानी आप एक बार पानी गर्म करने के बाद कई लोग नहा सकते हैं जिसका सीधा असल बिजली के बिल पर नजर आ सकता है जो कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
  • जब हम गीजर चलाते हैं और बिजली का बिल इसलिए भी ज्यादा आ सकता है अगर आपका गीजर काफी पुराना है। दरअसल, गीजर जितना पुराना होगा वो उतनी बिजली ज्यादा खर्च कर सकता है। इसलिए आप चाहे तो नया 5 स्टार वाला गीजर खरीद सकते हैं जो कम बिजली खर्च कर पानी गर्म करता है। इसमें एक बार पैसे लगाकर आप बढ़ते बिजली के बिल से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें