फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Tips: कूलर से चाहिए AC जैसी ठंडक? इस्तेमाल करने का सही तरीका जान लें

Fri, 17 Apr 2026 04:45 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग महंगे एसी को खरीदते हैं, लेकिन हर किसी के लिए इसे खरीदना संभव नहीं है। आप कुछ आसान उपाय अपनाकर साधारण कूलर से भी बेहतर और एसी जैसी ठंडक पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Cooler Tips - फोटो : AI
गर्मी के मौसम में एसी की मांग काफी बढ़ जाती है। एसी काफी महंगे होते हैं, इस कारण हर किसी के लिए एयर कंडीशनर खरीदना संभव नहीं होता है लेकिन सही तरीके अपनाकर कूलर से भी एसी जैसी ठंडक हासिल की जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार कूलर की कूलिंग क्षमता केवल मशीन पर नहीं बल्कि उसके उपयोग के तरीके पर भी निर्भर करने का काम करती है।

अगर कुछ आसान और प्रभावी उपाय अपनाए जाएं, तो साधारण एयर कूलर भी अच्छा प्रदर्शन करने का काम करता है। इससे बिजली की खपत भी कम रहती है और अच्छी ठंडक भी मिलती है। यह न केवल किफायती है बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प साबित होता है।
विज्ञापन

2 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
आप कूलर के वाटर टैंक में बर्फ डाल सकते हैं। यह सबसे आसान और असरदार तरीका है। ऐसा करने से कूलर से निकलने वाली हवा का तापमान तेजी से कम होता है और कमरे में ठंडक बढ़ जाती है। हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बर्फ की मात्रा संतुलित रखें ताकि मोटर पर ज्यादा दबाव न पड़े। नियमित रूप से ठंडा पानी डालना भी कूलिंग को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन

3 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
आपको अपने कूलर को हमेशा खुले और हवादार स्थान पर रखना चाहिए। बंद कमरे में कूलर सही तरीके से काम नहीं करता है क्योंकि उसे ताजी हवा की जरूरत होती है। कूलर को खिड़की या दरवाजे के पास रखने से हवा का सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे ठंडक पूरे कमरे में अच्छे से फैलती है। इससे कूलिंग काफी बढ़ जाती है।

4 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
इस बात का ध्यान दें कि कूलर की घास (कूलिंग पैड) को साफ और नम रखना भी बेहद जरूरी है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि गंदे या सूखे पैड हवा को ठंडा करने में प्रभावी नहीं होते। समय-समय पर इन्हें साफ करना और जरूरत पड़ने पर बदलना कूलर की कूलिंग को बेहतर करने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cooler - फोटो : AdobeStock AI
कूलर का सही उपयोग न केवल बेहतर ठंडक देने का काम करता है बल्कि बिजली की बचत भी करता है। पंखे के साथ कूलर चलाने से हवा तेजी से फैलती है और कमरे का तापमान जल्दी कम होता है। इन आसान तरीकों को अपनाकर बिना ज्यादा बिजली खर्च किए कूलर से ठंडी हवा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें