फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड का बिल भरते समय की एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, कट सकता है आपका पैसा

Wed, 09 Sep 2026 09:13 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने के बाद बहुत से लोग जब उसका पैसा जमा करते हैं तो दसमलव के बाद वाले पैसे को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे पैसा भरने के बाद भी उनका पैसा कट जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक रुपये से भी कम अमाउंट के लिए उनका लेट फीस काफी अधिक कटता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान नियम - फोटो : AI
Credit Card Bill Payment: क्रेडिट कार्ड या किसी भी प्रकार के लोन की किस्त भरते समय एक छोटी सी असावधानी आपके बजट को बिगाड़ सकती है। लोग अक्सर बिल का भुगतान करते समय दशमलव के बाद वाली रकम को छोड़ देते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आपका कुल बिल 12,000.39 रुपये है, तो कई लोग सिर्फ 12,000 रुपये का ही भुगतान करते हैं और सोचते हैं कि बिल पूरी तरह भर दिया गया है। आपकी यह एक छोटी सी अनदेखी भारी पेनल्टी और अतिरिक्त ब्याज का कारण बन सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बकाया राशि पर लगता है भारी ब्याज - फोटो : AdobeStock
बकाया राशि पर लगता है भारी ब्याज
  • बैंक या वित्तीय संस्थाएं आपके द्वारा छोड़ी गई कुछ पैसों की रकम को भी 'अपूर्ण भुगतान' मानती हैं।
  • भले ही आपने 99 प्रतिशत से ज्यादा भुगतान कर दिया हो, लेकिन सिस्टम में आपका बिल बकाया ही दिखाई देता है।
  • ऐसे में क्रेडिट कार्ड की ब्याज-मुक्त अवधि समाप्त हो जाती है और बैंक बची हुई रकम के बजाय पूरे 12,000 रुपये पर भारी ब्याज वसूलना शुरू कर देता है।
विज्ञापन

3 of 5
लेट फीस और पेनल्टी का खतरा - फोटो : AdobeStock
लेट फीस और पेनल्टी का खतरा
  • दशमलव के बाद के पैसे न चुकाने पर बैंक इसे ओवरड्यू श्रेणी में डाल सकते हैं।
  • इसके बाद आपके अगले महीने के बिल में न केवल ब्याज जुड़ेगा, बल्कि लेट पेमेंट पेनल्टी भी लग जाएगी।
  • इस तरह मात्र 39 पैसे न भरने की वजह से आपको सैकड़ों या हजारों रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भरना पड़ सकता है, जो सीधा आपकी जेब पर भारी पड़ता है।

4 of 5
सिबिल स्कोर पर पड़ता है बुरा असर - फोटो : Adobe Stock
सिबिल स्कोर पर पड़ता है बुरा असर
  • बिल का पूर्ण भुगतान न होने की सूचना बैंक क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL) को भेज देते हैं।
  • क्रेडिट रिपोर्ट में आपका खाता 'पार्टशियली पेड' या 'डीफॉल्ट' के रूप में दर्ज हो सकता है।
  • इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब होता है, जिससे भविष्य में नया लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुगतान करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
भुगतान करते समय इन बातों का रखें ध्यान
  • क्रेडिट कार्ड या लोन का बिल भरते समय हमेशा 'टोटल अमाउंट ड्यू' यानी कुल देय राशि का ही चयन करें।
  • अगर किसी एप में पैसे के बाद के अंक टाइप करने में समस्या आ रही हो, तो हमेशा एक या दो रुपये बढ़ाकर भुगतान कर दें।
  • एक्स्ट्रा चुकाया गया पैसा आपके अगले बिल में अपने आप एडजस्ट हो जाता है और आप नुकसान से बच जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें