Small Business Ideas in 2000 Rupees: बहुत से लोग सोचते हैं कि व्यवसाय शुरू करने के लिए बड़े निवेश की जरूरत होती है, लेकिन सच ये है कि छोटे बजट में भी आप अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास सिर्फ 2000 रुपये हैं, तब भी आपके पास ऐसे कई विकल्प हैं, जिनमें निवेश कम और मुनाफा अच्छा हो सकता है। सुनने में अजीब लगा न लेकिन ये हकीकत है।
दरअसल, इस लेख में हम आपको तीन आसान और पॉपुलर बिजनेस आइडिया बताएंगे जिन्हें आप कम पैसे में शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे बड़ा बना सकते हैं। ये आइडिया खासतौर पर घर बैठे शुरू किए जा सकते हैं और इन्हें युवा और महिलाएं आसानी से संभाल सकती हैं। इसके लिए सही योजना और मार्केटिंग के साथ ये बिजनेस आपके लिए शानदार शुरुआत साबित हो सकते हैं। तो आइए आपको इस बारे सही जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सिर्फ 2000 रुपये खर्च करके शुरू कर सकते हैं ये व्यापार
- फोटो : Adobe stock
1. मिनी गिफ्ट हैंपर
मिनी गिफ्ट हैंपर बनाना एक बहुत ही क्रिएटिव और कम निवेश वाला बिजनेस है। आप छोटे-छोटे गिफ्ट पैक तैयार करके उन्हें दोस्तों, परिवार, ऑफिस या त्योहारों के लिए बेच सकते हैं। इसमें कैंडी, चॉकलेट, चाय-कॉफी पैकेट, नोटबुक, पेन, छोटे डेकोरेटिव आइटम और कस्टमाइज्ड गिफ्ट आइटम शामिल किए जा सकते हैं। शुरुआत में आप 2000 रुपये से जरूरी सामान जैसे बॉक्स, रैपिंग पेपर, रिबन, कैंडी और छोटे प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।।
विज्ञापन
3 of 7
सिर्फ 2000 रुपये खर्च करके शुरू कर सकते हैं ये व्यापार
- फोटो : Adobe
सोशल मीडिया पर अपने गिफ्ट हैंपर के फोटो पोस्ट करें और अपने नेटवर्क के माध्यम से बिक्री शुरू करें।
लोकल मार्केट या इवेंट्स में स्टॉल लगाकर भी ये बेच सकते हैं।
पैकेज को कस्टमर की पसंद के अनुसार पर्सनलाइज करना फायदा देगा और आपका बिजनेस जल्दी पहचान बनेगा।
4 of 7
सिर्फ 2000 रुपये खर्च करके शुरू कर सकते हैं ये व्यापार
- फोटो : Adobe stock
2. बीड ज्वेलरी मेकिंग
बीड ज्वेलरी मेकिंग भी कम निवेश और क्रिएटिव बिजनेस के लिए बेहतरीन है। इसमें आप मोती, बीड्स, तार जैसे आइटम लेकर हेंडीक्राफ्ट ज्वेलरी बना सकते हैं। शुरुआत में इसकी मदद से आप कंगन, नेकलेस, ईयररिंग्स और ब्रासलेट्स तैयार करें। इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें निवेश कम है, क्रिएटिविटी ज्यादा काम आती है और आपका मुनाफा बहुत अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
सिर्फ 2000 रुपये खर्च करके शुरू कर सकते हैं ये व्यापार
- फोटो : Adobe stock
इसे आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं।
लोकल मार्केट, स्कूल, कॉलेज और छोटे इवेंट्स में भी इसे बेचने का अच्छा मौका मिलता है
धीरे-धीरे आप कस्टमर के हिसाब से नए डिजाइन और थीम-आधारित ज्वेलरी भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सिर्फ 2000 रुपये खर्च करके शुरू कर सकते हैं ये व्यापार
- फोटो : Adobe Stock
3. कार्ड मेकिंग
कार्ड मेकिंग भी एक बहुत ही आसान और कम निवेश वाला बिजनेस है। इसमें हैंडमेड कार्ड्स तैयार किए जाते हैं, जैसे जन्मदिन, शादी, एनिवर्सरी या त्योहारों के लिए स्पेशल कार्ड। इसके लिए आपको बस कागज, रंग, स्टिकर, रिबन, पेंसिल, मार्कर और क्रिएटिव आइडियाज की जरूरत है। अभी तो वैलेंटाइन्स डे आ रहा है, ऐसे में आपकी बिक्री काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।।
सिर्फ 2000 रुपये खर्च करके शुरू कर सकते हैं ये व्यापार
- फोटो : Adobe
शुरुआत में छोटे पैकेट बनाएं और दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बेचें।
आप इसे ऑर्डर-बेस्ड भी कर सकते हैं, यानी कस्टमर की पसंद और थीम के अनुसार कार्ड तैयार करें।
कार्ड्स को पर्सनलाइज करने और छोटे गिफ्ट पैक के साथ जोड़ने से आपका बिजनेस और मुनाफा बढ़ सकता है
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और प्रेरणा के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दिए गए बिजनेस आइडियाज या टिप्स पर अमल करने से पहले कृपया स्वयं शोध करें और अपने क्षेत्र के नियम, लागत और आवश्यक अनुमतियों को ध्यान में रखें। बिजनेस शुरू करने से पहले विशेषज्ञ या सलाहकार से परामर्श करना सुरक्षित रहेगा।