Home-Based Business During Holi: अगर आप हाउसवाइफ हैं तो ये लेख आपके काम का है। आने वाले होली के त्योहार से पहले आप अपनी अच्छी कमाई कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं पूरा तरीका
विज्ञापन
1 of 5
पापड़ृ-चिप्स का व्यापार कैसे शुरू करें?
- फोटो : Adobe stock
Small Business Ideas For Housewife: होली के त्योहार पर रंग, गुलाल और मिठाइयां तो होती ही हैं, एक और चीज होती है, जिसके बिना होली का त्योहार अधूरा है। ये चीज है पापड़....आलू के पापड़, चिप्स, चावल की कचरी जैसे स्नैक्स हर किसी को पसंद आते हैं। इसीलिए हर घर में ये बनाए जाते हैं।
अगर आप आलू के पापड़ और चिप्स बनाने में माहिर हैं, तो ये आपके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। पापड़ और चिप्स होली के दौरान बहुत पसंद किए जाते हैं, और इस व्यापार की मांग इस समय चरम पर होती है।
आप छोटे स्तर पर शुरुआत कर सकती हैं और धीरे-धीरे अपने उत्पादों की गुणवत्ता और पैकिंग को सुधार कर एक बड़ी बिज़नेस योजना में बदल सकती हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं कि इस व्यापार को कैसे शुरू करें, लागत क्या होगी और अपनी बिक्री को कैसे बढ़ावा दें।
विज्ञापन
2 of 5
पापड़ृ-चिप्स का व्यापार कैसे शुरू करें?
- फोटो : Adobe stock
व्यापार की शुरुआत कैसे करें?
अगर आप पापड़ और चिप्स का व्यापार शुरू करना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको अपनी पाक कला में निपुणता की जरूरत होगी।
पहले खुद अपने घर में आलू के पापड़ और चिप्स बनाने की प्रक्रिया को अच्छे से समझें।
इसके बाद आपको एक छोटी सी जगह चाहिए जहां आप अपने उत्पाद तैयार कर सकें।
बाजार में उपलब्ध विभिन्न मसाले और आलू खरीदें, और अपने उत्पादों को तैयार करें।
शुरुआत में आप अपने परिवार और दोस्तों के बीच टेस्ट कर सकती हैं और उनकी प्रतिक्रिया ले सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पापड़ृ-चिप्स का व्यापार कैसे शुरू करें?
- फोटो : Adobe stock
लागत कितनी आएगी ?
आलू के पापड़ और चिप्स बनाने के लिए ज्यादा निवेश की आवश्यकता नहीं होती।
सबसे पहले आपको आलू, मसाले, तेल और पैकिंग सामग्री की जरूरत होगी।
लागत आमतौर पर 1 किलो आलू से लगभग 1-2 दर्जन पापड़ तैयार किए जा सकते हैं।
4 of 5
पापड़ृ-चिप्स का व्यापार कैसे शुरू करें?
- फोटो : Adobe stock
इसकी पैकिंग का खर्च भी बहुत कम होता है, लेकिन यह उत्पाद की पेशकश को आकर्षक बनाता है।
शुरूआत में, आप लगभग 2 हजार से 3 हजार रुपये के निवेश से इस व्यापार को शुरू कर सकती हैं।
घर पर बने पापड़ और चिप्स 500 से 600 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकते हैं, जबकि इसकी लागत बमुश्किल 150 से 200 रुपये आती है।