फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Draft Voter List 2026: कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक

Tue, 06 Jan 2026 03:50 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UP Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी हो गया है। ऐसे में आप भी चुनाव आयोग की बेवसाइट पर जाकर अपना नाम चेक करें कि कहीं आपका नाम तो इस लिस्ट से गायब नहीं है। 
विज्ञापन
1 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe stock
UP Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 12.55 करोड़ मतदाता है। पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम कट गए। 

SIR के तहत घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन किया गया, नए मतदाताओं को जोड़ा गया और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए गए। SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट करना है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब मतदाताओं को अपने नाम और विवरण की जांच करने का अवसर दिया गया है। चुनाव आयोग ने ये साफ किया है कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसमें नाम, उम्र, पता जैसी कोई त्रुटि है, तो वो तय समय सीमा के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।

ड्राफ्ट लिस्ट के आधार पर ही अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी, इसलिए ये चरण बेहद अहम माना जा रहा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपना नाम इस लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं।


 

विज्ञापन

2 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें चेक

यदि आप अपने नाम या अपने इलाके की वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है। इसके लिए सबसे पहले मतदाताओं को चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद Download Electoral Roll का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe stock
इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी जानकारी चरणबद्ध तरीके से भरनी होगी। सबसे पहले राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश का चयन करें। फिर जिला, विधानसभा क्षेत्र और अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। इसके साथ ही स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड सही तरीके से दर्ज करना जरूरी होगा।

 

4 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक - फोटो : फ्रीपिक
इसके बाद आपको भाग संख्या यानी Part Number का चयन करना होगा। यह वही भाग होता है, जिसमें आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होता है। यदि भाग संख्या की जानकारी नहीं है, तो इसे मतदान केंद्र या BLO से पता किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद Download Selected PDFs के विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके क्षेत्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी। इस सूची में आप अपना नाम और अन्य विवरण आसानी से जांच सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
नाम गलत है तो क्या करें ? 

अगर इस लिस्ट में आपका नाम गलत है तो आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बीएलओ ऑफिस जाना होगा। वहां जाकर आप 6 फरवरी तक अपने नाम या अन्य जानकारी से जुड़ी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए साथ में जरूरी कागजात अवश्य लेकर जाएं, जिससे ये पुष्टि हो सके कि ड्राफ्ट में गलत डिटेल है।

इसके साथ जिन लोगों के नाम भी इस लिस्ट में नहीं है वो भी 6 फरवरी तक फॉर्म भरकर इसे जमा करा सकते हैं। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने एक हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है, जहां इस ड्राफ्ट से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी और सहायता ली जा सकती है


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें