फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sim Card Scam: क्या है सिम स्वैपिंग स्कैम? जिससे खाली हो सकता है आपका खाता, जानिए बचने का तरीका

Fri, 18 Feb 2022 05:53 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे होता है सिम स्वैपिंग स्कैम - फोटो : istock
आधुनिकता ने भले ही हमारे कई काम आसान कर दिए हैं और इससे हमे कई फायदे हो रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर देखा जाए तो ये हमारे लिए काफी खतरनाक भी साबित हो रहा है। ऑनलाइन फ्रॉड्स के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बदलती तकनीक के साथ धोखाधड़ी के मामले भी बदल रहे हैं। ठगों ने लोगों के ठगने के लिए नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। आज हम आपको एक ऐसे खतरनाक सिम स्वैपिंग स्कैम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके शिकार कई लोग हुए हैं। आपको इनसे बेहद सावधान रहना चाहिए, वरना इस स्कैम के तहत आपका अकाउंट भी खाली हो सकता है। अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो ये जरूर जान लें कि ये स्कैम कैसे होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं? इस स्कैम में हैकर भोले-भाले यूजर्स को फंसाकर उनकी जानकारी लेकर स्कैम को अंजाम देते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे होता है सिम स्वैपिंग स्कैम - फोटो : istock
ऐसे होता है सिम स्वैपिंग स्कैम
इस स्कैम में हैकर की यही कोशिश होती है कि वो यूजर्स से उनकी सारी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, बैंक डिटेल्स आदि निकलवा सकें। वहीं ये लोग ज्यादातर अपने काम में सफल हो जाते हैं। दरअसल, सिम स्वैपिंग में स्कैमर सबसे पहले आपके फोन में ईमेल्स या खतरनाक ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए मैलवेयर या वायरस डालाते हैं, जिससे उन्हें आपकी बेसिक बैंकिंग डिटेल्स और फोन नंबर मिल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे होता है सिम स्वैपिंग स्कैम - फोटो : istock
इसके बाद आपके नेटवर्क प्रोवाइडर के एक कर्मचारी के रूप में हैकर आपको फोन करेगा और आपकी सारी जानकारी लेगा। भरोसा दिलाने के लिए ये लोग आपके नेटवर्क प्रोवाइडर की ही तरफ से एक ओटीपी भी भेजते हैं। इसके बाद ये हैकर आपकी सारी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और उन्हें आसानी से आपकी सिम मिल जाती है। साथ ही आपकी सिम डीएक्टिवेट कर दी जाती है। अब ये स्कैमर आपके पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।

4 of 5
ऐसे होता है सिम स्वैपिंग स्कैम - फोटो : iStock
कैसे रहें सुरक्षित
  • इस खतरनाक स्कैम से बचने के लिए आपको ऐसी किसी भी वेबसाइट पर क्लिक नहीं करना चाहिए। जिसका यूआरएल आप पहचान नहीं पा रहे हैं। साथ ही किसी भी अनजान मेल को न खोलें और न ही उसका रिप्लाइ करें। इसके अलावा किसी भी अनजान ऐप या थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे होता है सिम स्वैपिंग स्कैम - फोटो : istock
  • फोन पर किसी भी अनजान को अपनी निजी जानकारी बिल्कुल शेयर न करें। बहुत सोच समझकर ही किसी को अपना फोन नंबर दें। इसके अलावा अचानक आपका फोन नंबर चलना बंद हो जाए, तो तुरंत अपनी टेलीकॉम कंपनी को सूचित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें