Sim Card Limit Rules India: सबसे पहल ये समझना जरूरी है कि आज यानी 24 अगस्त से नई सिम कार्ड नीति लागू हो चुकी है। इसलिए उपभोक्ताओं के मन में कई सवाल तैर रहे हैं, जैसे एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम कितने सिम हो सकते हैं, कैसे जानें कि उनके नाम पर कितने सिम हैं और तय सीमा पार होने पर क्या कार्रवाई होगी?
ध्यान दें कि सिम रखने की अधिकतम सीमा के नियम पहले से प्रभावी हैं। आज लागू हुए नए नियमों के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति उस सीमा से अधिक नए सिम कार्ड नहीं खरीद पाएगा, और जिनके पास पहले से अतिरिक्त सिम हैं, उन्हें ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अक्सर ऐसा होता है कि जो घर के मुखिया होते हैं उनके नाम पर ही सभी लोग सिम खरीदकर इस्तेमाल करते हैं, और आज के डिजिटल दौर में तो लगभग सभी लोगों के पास एक सिम होता ही है। ऐसे में कई बार यह सवाल दिमाग में आता है कि आखिर एक आईडी पर कितने सिम कार्ड रख सकते हैं और ये कैसे जानेंगे कि किसी व्यक्ति के नाम पर कितने सिम कार्ड हैं।