How to Dry Wet Mobile Phone: बरसात के मौसम में या फिर अनजाने में कई बार हमारा स्मार्टफोन पानी में गिर जाता है या भीग जाता है। ऐसे में फोन को तुरंत ठीक करने के लिए हम अक्सर लोगों से यह सलाह सुनते हैं कि भीगे हुए मोबाइल को चावल के डिब्बे में या चावल की बोरी में दबाकर रख देना चाहिए। वर्षों से इस घरेलू नुस्खे को बहुत असरदार माना जाता रहा है, लेकिन क्या वाकई यह तरीका सही है या इससे फोन को फायदा होने के बजाय और नुकसान पहुंच जाता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, चावल में फोन रखना आजकल के आधुनिक स्मार्टफोन्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि गीले फोन को सुखाने का सही तरीका क्या है और चावल में रखने से क्यों बचना चाहिए।