Short Circuit: आज के इस दौर में बिजली हम सब की जरूरत बन गई है। बगैर बिजली के हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। आज हमारे घरों में एसी, टीवी, फ्रिज, मिक्सर से लेकर सभी जरूरी उपकरण बिजली पर चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्सर लोगों के घरों में शॉर्ट सर्किट की कई घटनाएं सुनने को मिलती हैं। शॉर्ट सर्किट से आगजनी जैसी खतरनाक घटना भी हो सकती है। ऐसे में बिजली का इस्तेमाल करते समय आप सभी को काफी सावधान रहना चाहिए। आपकी छोटी सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं शॉर्ट सर्किट कैसे होता है, घर में कहां कहां शॉर्ट होने का खतरा रहता है? इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि शॉर्ट सर्किट से कैसे बचा जा सकता है? आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का गंभीर खतरा जन्म न ले सके।