फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Short Circuit: कितने वर्षों में बदल देनी चाहिए वायरिंग? जानें कब बढ़ जाता है शॉर्ट सर्किट का खतरा

Sat, 06 Jun 2026 05:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Short Circuit Fire Hazards: वैसे तो घरों में आग लगने कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण शॉर्ट सर्किट और बिजली की खराब वायरिंग होती है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि शॉर्ट सर्किट के खतरे को खत्म करने के क्या करना चाहिए?
विज्ञापन
1 of 5
शॉर्ट सर्किट के खतरे को कम करने के तरीके - फोटो : AI
Underground Wiring Lifespan: इन दिनों देश के कई हिस्सों से आग लगने की डरावनी खबरें आ रही हैं। हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर का मामला हो, या फिर नोएडा, गाजियाबाद और इंदौर से आई आग की घटनाएं, इनमें से अधिकतर जगहों पर हादसे की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट ही रही है। एक छोटा सा शॉर्ट सर्किट पल भर में भीषण आग का रूप ले लेता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता है। 

अक्सर लोग घर की खूबसूरती के लिए अंडरग्राउंड (दीवार के अंदर वाली) वायरिंग करवाकर कई वर्षों के लिए भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीवार के अंदर छिपे ये तार कब टाइम बम बन जाते हैं और इन्हें कितने वर्षों में बदल देना चाहिए? आइए इस लेक में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वायरिंग बदलने का सही समय - फोटो : Adobe Stock
वायरिंग बदलने का सही समय
  • आम तौर पर एक अच्छी क्वालिटी की अंडरग्राउंड वायरिंग 15 से 20 साल तक सुरक्षित चलती है। 
  • अगर आपके घर के निर्माण को 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, तो बिना किसी बड़े हादसे या खराबी का इंतजार किए, इसे किसी अच्छे इलेक्ट्रिशियन से तुरंत चेक कराना चाहिए।
  • असल में 20 वर्षों के बाद तार कमजोर हो चुके होते हैं, ऐसे में अगर इलेक्ट्रिशियन इसे बदलने का सुझाव दे तो आपको इसे बदल देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
शॉर्ट सर्किट का खतरा कब बढ़ता है - फोटो : Adobe Stock
शॉर्ट सर्किट का खतरा कब बढ़ता है
  • गर्मियों में एसी, फ्रिज और कूलर एक साथ चलने से जब बिजली का लोड बढ़ता है, तो पुराने और कमजोर तार अंदर ही अंदर पिघलने लगते हैं। 
  • इसके साथ ही, दीवारों में आने वाली सीलन (नमी) का पानी जब इन अंदरूनी तारों तक पहुंचता है, तो तारों में स्पार्किंग होने लगती है। 
  • यही स्पार्किंग आगे चलकर भयंकर शॉर्ट सर्किट और घर में आग लगने का सबसे बड़ा कारण बनती है।

4 of 5
कमजोर वायरिंग के कुछ जरूरी संकेत - फोटो : Adobe Stock
कमजोर वायरिंग के कुछ जरूरी संकेत
  • अगर आपके घर में बिना किसी वजह के बार-बार एमसीबी गिर रही है, या बिजली के बोर्ड से कुछ जलने की बदबू आ रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
  • इसके अलावा, अगर घर की दीवारों को छूने पर आपको हल्का सा करंट या झनझनाहट महसूस होती है, तो यह खतरे का बड़ा संकेत है।
  • इन लक्षणों का सीधा मतलब है कि दीवार के अंदर छिपे तार पूरी तरह सड़ चुके हैं और कोई बड़ा हादसा होने से पहले इन्हें तुरंत बदल देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे से बचने के जरूरी उपाय - फोटो : Adobe Stock
हादसे से बचने के जरूरी उपाय
  • घर में अंडरग्राउंड वायरिंग करवाते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी के आईएसआई मार्क और 'फायर रिटार्डेंट' (आग न पकड़ने वाले) तारों का ही इस्तेमाल करें।
  • इसके साथ ही, हर 5 साल में किसी कुशल इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर घर की अर्थिंग और बिजली के लोड की जांच जरूर करवाएं।
  • यह छोटी सी सावधानी आपके परिवार और आशियाने को दिल्ली या नोएडा जैसे भयंकर आग के हादसों से हमेशा सुरक्षित रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें