Short Circuit Fire Hazards: वैसे तो घरों में आग लगने कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण शॉर्ट सर्किट और बिजली की खराब वायरिंग होती है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि शॉर्ट सर्किट के खतरे को खत्म करने के क्या करना चाहिए?
विज्ञापन
1 of 5
शॉर्ट सर्किट के खतरे को कम करने के तरीके
- फोटो : AI
Underground Wiring Lifespan: इन दिनों देश के कई हिस्सों से आग लगने की डरावनी खबरें आ रही हैं। हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर का मामला हो, या फिर नोएडा, गाजियाबाद और इंदौर से आई आग की घटनाएं, इनमें से अधिकतर जगहों पर हादसे की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट ही रही है। एक छोटा सा शॉर्ट सर्किट पल भर में भीषण आग का रूप ले लेता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता है।
अक्सर लोग घर की खूबसूरती के लिए अंडरग्राउंड (दीवार के अंदर वाली) वायरिंग करवाकर कई वर्षों के लिए भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीवार के अंदर छिपे ये तार कब टाइम बम बन जाते हैं और इन्हें कितने वर्षों में बदल देना चाहिए? आइए इस लेक में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
वायरिंग बदलने का सही समय
- फोटो : Adobe Stock
वायरिंग बदलने का सही समय
आम तौर पर एक अच्छी क्वालिटी की अंडरग्राउंड वायरिंग 15 से 20 साल तक सुरक्षित चलती है।
अगर आपके घर के निर्माण को 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, तो बिना किसी बड़े हादसे या खराबी का इंतजार किए, इसे किसी अच्छे इलेक्ट्रिशियन से तुरंत चेक कराना चाहिए।
असल में 20 वर्षों के बाद तार कमजोर हो चुके होते हैं, ऐसे में अगर इलेक्ट्रिशियन इसे बदलने का सुझाव दे तो आपको इसे बदल देना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
शॉर्ट सर्किट का खतरा कब बढ़ता है
- फोटो : Adobe Stock
शॉर्ट सर्किट का खतरा कब बढ़ता है
गर्मियों में एसी, फ्रिज और कूलर एक साथ चलने से जब बिजली का लोड बढ़ता है, तो पुराने और कमजोर तार अंदर ही अंदर पिघलने लगते हैं।
इसके साथ ही, दीवारों में आने वाली सीलन (नमी) का पानी जब इन अंदरूनी तारों तक पहुंचता है, तो तारों में स्पार्किंग होने लगती है।
यही स्पार्किंग आगे चलकर भयंकर शॉर्ट सर्किट और घर में आग लगने का सबसे बड़ा कारण बनती है।
4 of 5
कमजोर वायरिंग के कुछ जरूरी संकेत
- फोटो : Adobe Stock
कमजोर वायरिंग के कुछ जरूरी संकेत
अगर आपके घर में बिना किसी वजह के बार-बार एमसीबी गिर रही है, या बिजली के बोर्ड से कुछ जलने की बदबू आ रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
इसके अलावा, अगर घर की दीवारों को छूने पर आपको हल्का सा करंट या झनझनाहट महसूस होती है, तो यह खतरे का बड़ा संकेत है।
इन लक्षणों का सीधा मतलब है कि दीवार के अंदर छिपे तार पूरी तरह सड़ चुके हैं और कोई बड़ा हादसा होने से पहले इन्हें तुरंत बदल देना चाहिए।