Cancelled Train List: कई बार ट्रेनें अपने तय समय पर नहीं जा पाती या कभी किन्हीं कारणों की वजह से कैंसिल हो जाती है जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत होती है, लेकिन कई बार रेलवे को भी कई तकनीनी काम करने होते हैं जिसकी वजह से ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती हैं या कई ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ता है।
वहीं, अगर आप रोजाना पैसेंजर और मेमू ट्रेनों से सफर करते हैं तो जान लें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल पर 18 और 19 जुलाई को तकनीकी काम होने वाला है, जिसके कारण कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। आप कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट यहां देख सकते हैं...