RTI Vehicle Scrapping Rules: अक्सर ये देखने को मिलता है कि जब गाड़ियां बहुत पुरानी हो जाती हैं, तो लोग उसे पास के किसी कबाड़ी वाले को बेच देते हैं। मगर आपको बता दें कि ऐसा करना आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है, और अगर मामला गंभीर हुआ तो कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। हाल ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने ऐसी ही सच्ची कहानी शेयर की है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। इस शख्स ने अपने मामा की 20 साल पुरानी अनरजिस्टर्ड बाइक को स्थानीय कबाड़ी को मात्र ₹2000 में बेच दिया।
मगर आरटीओ रिकॉर्ड में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द न कराने की चूक उनके लिए गले की हड्डी बन गई और उन्हें भारी-भरकम कानूनी मुसीबत के साथ ₹2 लाख का जुर्माना भुगतना पड़ गया। आइए इसकी पूरी कहानी समझते हैं।