फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का स्कूल बदलने पर पुराने स्कूल से कौन-कौन से दस्तावेज जरूर ले लें? तीसरा वाला तो सबसे जरूरी

Tue, 22 Sep 2026 03:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

School Important Documents: बच्चे का स्कूल बदलते समय आपको कौन से डॉक्यूमेंट्स लेने हैं, इसके बारे में आपको पता होना जरूरी होता है। वरना आपको बच्चे के आगे दाखिले में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों का स्कूल बदलते समय कौन से डॉक्यूमेंट्स स्कूल से लेने चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
बच्चे का स्कूल बदलना आम बात है। कभी परिवार के दूसरे शहर में शिफ्ट होने पर ऐसा होता है, तो कई बार अभिभावक बेहतर पढ़ाई या दूसरी वजह से भी स्कूल बदलते हैं।

ऐसे में पुराने स्कूल से कुछ जरूरी दस्तावेज लेना नहीं भूलना चाहिए। इनमें कई ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं जिनको अगर न लिया जाए तो आपको आगे चलकर दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं बच्चे का स्कूल बदलते समय कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूर ले लेने चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों का स्कूल बदलते समय कौन से डॉक्यूमेंट्स स्कूल से लेने चाहिए? - फोटो : AI Generated
कौन से डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए?

TC जरूर लें
  • स्कूल छोड़ते समय सबसे पहले TC की स्थिति स्पष्ट कर लें
  • इसमें बच्चे का नाम, जन्मतिथि, कक्षा और स्कूल से संबंधित जरूरी जानकारी सही है या नहीं, यह भी चेक करें
  • नाम या जन्मतिथि में गलती हो तो आगे रिकॉर्ड बनवाने में परेशानी आ सकती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों का स्कूल बदलते समय कौन से डॉक्यूमेंट्स स्कूल से लेने चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
आखिरी कक्षा की रिपोर्ट कार्ड ले लें
  • पुराने स्कूल से बच्चे की पिछली कक्षा की रिपोर्ट कार्ड लेना न भूलें
  • CBSE के कुछ दाखिला मामलों में पिछले स्कूल की रिपोर्ट कार्ड और टीसी दोनों की जरूरत बताई गई है
  • इसलिए इसे केवल कागज समझकर न छोड़ें
  • आगे नए स्कूल में रिकॉर्ड के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है

4 of 5
बच्चों का स्कूल बदलते समय कौन से डॉक्यूमेंट्स स्कूल से लेने चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
जन्मतिथि से जुड़े रिकॉर्ड संभालें
  • बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र की कॉपी और स्कूल रिकॉर्ड में दर्ज जन्मतिथि की जानकारी का जरूर मिलान कर लें
  • CBSE के अनुसार, स्कूल मूल जन्म प्रमाणपत्र को केवल उतने समय तक रख सकता है, जितने समय तक सत्यापन के लिए उसकी जरूरत हो
  • इसलिए अभिभावक के पास इसकी सुरक्षित कॉपी होना उपयोगी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों का स्कूल बदलते समय कौन से डॉक्यूमेंट्स स्कूल से लेने चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
फीस और बाकी भुगतान का रिकॉर्ड रखें
  • पुराने स्कूल की फीस से संबंधित रसीदें और भुगतान का रिकॉर्ड भी संभालकर रखें
  • अगर स्कूल से कोई बकाया नहीं है, तो उसकी स्थिति स्पष्ट कर लेना बेहतर है
  • CBSE के नियमों में स्कूल छोड़ने वाले छात्र को टीसी देने से पहले देय राशि के भुगतान का उल्लेख किया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें