फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: साइबर क्राइम की जिस वेबसाइट पर करनी होती है शिकायत, अब उसे ही फर्जी बनाकर ठगी कर रहे स्कैमर्स

Sat, 27 Jun 2026 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cyber Crime Ki Fake Website Ki kaise Phechan Kare: अगर आप भी ब्राउजर पर साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट सर्च कर रहे हैं, तो जरा रुक जाइए। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। जानते हैं कैसे।
विज्ञापन
1 of 5
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है? - फोटो : Amar Ujala AI
National Cyber Crime Reporting Fake Portal Alert: सोचिए कि सरकार ने शिकायत करने के लिए एक पोर्टल बनाया, जहां पर आप साइबर क्राइम या किसी धोखाधड़ी की शिकायत कर सकते हैं। पर जालसाज अगर इसी वेबसाइट के नाम पर ठगी करने लगे तो फिर क्या?

दरअसल, स्कैमर्स 'नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के स्क्रीनशॉट और नकली वेबसाइट के नाम पर ठगी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है ये नया फ्रॉड?
  • दरअसल, हाल ही में एक ऐसे स्कैम के बारे में पता चला है जिसमें साइबर अपराधी साइबर क्राइम रिपोर्ट करने की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं
  • साइबर दोस्त I4C ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसको लेकर एक पोस्ट किया है
विज्ञापन

3 of 5
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है? - फोटो : अमर उजाला
  • इसमें एक वीडियो दिखाया गया है जिसमें दिखाया गया है कि जो लोग ब्राउजर पर ये सर्च कर रहे हैं कि साइबर क्राइम को कैसे रिपोर्ट करें
  • ऐसे लोगों के लिए जालसाजों ने असली दिखने वाली फेक साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने वाले वेबसाइट तैयार की है
  • स्कैमर्स नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के स्क्रीनशॉट इस्तेमाल कर फेक वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं

4 of 5
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे होती है नकली पोर्टल के नाम पर लोगों से ठगी?
  • आप जैसे ही इस फेक वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं और इसे खोलते हैं
  • यहां पर आपको 'Your Device/Computer has been blocked' जैसा नॉटिफिकेशन आ सकता है
  • इसके बाद डिवाइस को अनब्लॉक करने के लिए स्कैमर्स आपसे पैसों की मांग करते हैं
  • पर जान लें साइबर दोस्त I4C ने लोगों से न घबराने की अपील की है
  • साथ ही ये भी कहा गया है कि किसी को भी कोई पेमेंट न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बचें इस फ्रॉड से?
  • कभी भी ब्राउजर पर 'साइबर क्राइम को कैसे रिपोर्ट करें' या 'साइबर क्राइम वेबसाइट' आदि सर्च न करें 
  • हमेशा खुद ब्राउजर पर सीधे http://cybercrime.gov.in टाइप करें
  • इससे आप सीधे सरकार द्वारा बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं और यहां फ्रॉड की रिपोर्ट कर सकते हैं और ठगी से भी बच सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें