फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI: एसबीआई की यह एफडी स्कीम दे रही बंपर रिटर्न, निवेश करने पर मिल रही 7 प्रतिशत से ज्यादा की ब्याज दर

Mon, 01 May 2023 04:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI Amrit Kalash Yojana - फोटो : Istock
SBI Amrit Kalash Yojana: बचत के पैसों को सेविंग अकाउंट में जमा रखने पर हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने पैसों को किसी सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहिए। अगर आप किसी सुरक्षित जगह पर अपने पैसों को निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एसबीआई की इस स्पेशल एफडी स्कीम का नाम अमृत कलश योजना है। यहां पर निवेश किए गए पैसों पर 7 फीसदी से भी ज्यादा की ब्याज दर मिल रही है। गौरतलब बात है कि इस स्कीम को एक निश्चित अवधि के लिए लॉन्च किया गया था। यह स्कीम 15 फरवरी, 2023 से 31 मार्च 2023 के लिए ही निवेश के लिए उपलब्ध थी। हालांकि, बैंक ने इसे दोबारा शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
SBI Amrit Kalash Yojana - फोटो : Istock
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस बारे में जानकारी दी है कि अगर आप अमृत कलश योजना में 400 दिनों के लिए अपने पैसों की एफडी कराते हैं। ऐसे में आपको आपके निवेश पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
SBI Amrit Kalash Yojana - फोटो : Istock
वहीं सीनियर सिटीजन को इस स्कीम के अंतर्गत 7.60 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप अपने पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। इस स्थिति में यहां निवेश कर सकते हैं।

4 of 5
SBI Amrit Kalash Yojana - फोटो : Istock
एसबीआई ने अपनी स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश योजना 12 अप्रैल से दोबारा शुरू की है, जिसमें 30 जून 2023 तक निवेश किया जा सकता है। आप इस स्कीम में मंथली, तिमाही और छमाही आधार पर ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। 

Summer Tips: कूलर चला रहे हैं, तो हो जाएं सावधान, अगर नहीं रखा इन बातों का ध्यान, तो ब्लास्ट कर सकता है कूलर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Amrit Kalash Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस स्कीम में 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं। ऐसे में आपको 8,017 रुपये का सालाना ब्याज मिलेगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8,600 रुपये की सालाना ब्याज मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें