हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारा पैसा हो, ताकि उसके कोई काम न रूके। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग पैसा कमाते हैं। बस अंतर ये है कि इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। बात अगर नौकरीपेशा लोगों की करें, तो अमूमन देखा जाता है कि लोग अपनी सैलरी में अपने कई काम नहीं कर पाते हैं। इसलिए किसी को आगे पढ़ाई करने के लिए, किसी को घर बनाने के लिए तो किसी को शादी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लोग लोन लेते हैं, लेकिन लोन भी सभी को मिल जाए ये भी जरूरी नहीं। वहीं, अब भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है। जहां पर आप 35 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन आसानी से ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये सुविधा क्या है क्या और कौन इसका लाभ उठा सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...