फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI EV Car Loan: इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर एसबीआई दे रहा ये खास लोन ऑफर, जानें क्या है स्कीम

Tue, 07 Jun 2022 01:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : Istock
SBI Electric Vehicle Loan: देश में इलेक्ट्रिक कार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। भारत सरकार के साथ कई बैंक्स भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर खास ऑफर्स ग्राहकों को दे रहे हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई के एक खास ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। एसबीआई इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर एक खास लोन ऑफर ग्राहकों को दे रहा है। एसबीआई के इस ऑफर का नाम ग्रीन कार लोन है। इस ग्रीन कार लोन ऑफर का लाभ लेकर आप सस्ती कीमतों पर इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं। देश भर में कई लोग एसबीआई के इस लोन ऑफर का लाभ उठाकर इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई ग्रीन कार लोन से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -   
विज्ञापन

2 of 5
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : Pixabay
एसबीआई के इस कार लोन को लेने पर आपको प्रोसेसिंग फीस में भी छूट मिलती है। इस ग्रीन कार लोन स्कीम के अंतर्गत आपको ईएमआई पर कार लोन लेने पर 8 साल का वक्त मिलता है। लंबी समय अवधि में आप आसानी से कम ईएमआई पर इस कार लोन का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : Pixabay
अगर आप इस कार लोन के इंटरेस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं, तो आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/web/interest-rates/interest-rates/loan-schemes-interest-rates/auto-loans पर विजिट कर सकते हैं।

4 of 5
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : Pixabay
इस लोन के लिए केवल 21 से 67 साल के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई ये ग्रीन लोन सेना एवं सुरक्षा बल के कर्मी, सरकारी कर्मचारी, कारोबारी, फर्म या खेती से जुड़े लोगों को दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : Pixabay
एसबीआई के मुताबिक सैन्य बल के कर्मी और सरकारी कर्मचारी जिनकी अपनी और उनके को-एप्लीकेंट के साथ सालाना इनकम 3 लाख रुपये है। वो इस ग्रीन लोन का लाभ उठाकर इलेक्ट्रिक कार को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें