फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Saving Tips: आपको भी हो रही है गैस खत्म होने की टेंशन? इन 4 तरीकों से लंबा चल सकता है सिलिंडर

Sat, 04 Apr 2026 07:26 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Gas Saving Tips: इन दिनों देशभर में LPG गैस की किल्लत चल रही है। ऐसे में जिन लोगों के पास गैस सिलिंडर है उन्हें ये डर है कहीं उनका सिलिंडर जल्दी न खत्म हो जाए। आइए इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे बचाएं गैस सिलिंडर - फोटो : Amar Ujala
How To Save Kitchen Gas: मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण देश भर में रसोई गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे आम जनता बेहद परेशान है। ऐसे में जिनके पास गैस सिलिंडर उपलब्ध है, उन्हें भी यह डर सता रहा है कि कहीं स्टॉक खत्म न हो जाए। अक्सर खाना बनाते समय अनजाने में होने वाली गैस की बर्बादी सिलेंडर को समय से पहले ही खाली कर देती है।

सिलिंडर की इस भारी किल्लत के बीच, अपनी कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप गैस की खपत को आधा कर सकते हैं। आज के इस महंगाई भरे दौर में 'स्मार्ट कुकिंग' ही बचत का असली मंत्र है। अगर आप भी गैस की कमी और बढ़ते रसोई खर्च से चिंतित हैं, तो इस लेख में बताए गए खास कुकिंग टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं वे 4 प्रभावी तरीके, जिनसे आप अपने एलपीजी सिलिंडर को लंबे समय तक चला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खाना पकाने से पहले ये करें गैस कम खर्च होगा - फोटो : Adobe Stock
तैयारी और भिगोने की स्मार्ट तकनीक
  • खाना बनाना शुरू करने से पहले की गई थोड़ी सी तैयारी गैस की भारी बचत कर सकती है।
  • दाल, चावल या चने को बनाने से पहले 30 मिनट भिगोने से वे जल्दी गलते हैं।
  • सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काटें, क्योंकि बड़े टुकड़ों को पकने में अधिक समय और गैस लगती है।
  • ठंडी चीजों को सीधे आंच पर न रखें, उन्हें पहले सामान्य तापमान पर आने दें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेशर कुकर की मदद से गैस बचाएं - फोटो : Adobe Stock
सही बर्तनों और प्रेशर कुकर का जादू
  • बर्तनों का सही चुनाव और प्रेशर कुकर का इस्तेमाल ईंधन बचाने का सबसे सटीक तरीका है।
  • खुले बर्तन के मुकाबले प्रेशर कुकर में खाना 70% जल्दी पकता है।
  • हमेशा फ्लैट बेस वाले बर्तनों का उपयोग करें जो पूरी आंच को सोख सकें।
  • छोटे बर्तन को बड़े बर्नर पर न रखें, वरना किनारे से आंच बर्बाद होगी।

4 of 5
गैस ऐसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock
कुकिंग के दौरान अपनाएं ये खास तरीके
  • पकाने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव आपकी गैस की बर्बादी को रोक सकता है।
  • बर्तन को हमेशा ढककर रखें, इससे भाप अंदर बनी रहती है और खाना जल्दी पकता है।
  • खाना पूरी तरह पकने से 2 मिनट पहले गैस बंद कर दें, बचा हुआ काम भाप से हो जाएगा।
  • हमेशा सिम या मीडियम फ्लेम पर पकाएं, तेज आंच बर्तन के बाहर निकलकर बर्बाद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीली अलाव दिखे - फोटो : Adobe Stock
थोड़ी सी सावधानी और बड़ी बचत
  • LPG गैस के इस किल्लत के समय में अनुशासन और जागरूकता ही आपके सिलिंडर को महीनों तक चलाने का राज है।
  • इन सब के साथ अपने चूल्हे के बर्नर को हमेशा साफ रखें, अगर आंच पीली दिख रही है तो समझें गैस बर्बाद हो रही है।
  • समय-समय पर रेगुलेटर और पाइप की जांच करें ताकि गैस की बर्बादी और दुर्घटना से बचा जा सके।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें