फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturday Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं या खुले हैं? चेक करें अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट

Sat, 25 Oct 2025 07:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Aaj Khule Hain Ya Nahi: बैंक कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे? ये सब होता है भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट से, जो हर साल की जारी होती है।
विज्ञापन
1 of 5
आज बैंक खुले हैं या नहीं? - फोटो : Amar Ujala
Today Banks Open or Closed: क्या आप अपने अधिकतर काम ऑनलाइन करते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल ज्यादातर चीजें ऑनलाइन हो जाती हैं जिसकी वजह से हमें ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ता है। अब जैसे, बैंक से जुड़े कामों को ही ले लीजिए। आज के इस दौर में बैंकिंग क्षेत्र के कई काम ऑनलाइन हो जाते हैं।

हालांकि, कुछ काम अब भी ऐसे हैं जिनके लिए हमें सीधे बैंक जाना पड़ता है। इसलिए लोग अपने बैंक की ब्रांच में जाते हैं ताकि उनका वो काम पूरा हो सके, जो बचा है। ऐसे में अगर आप आज किसी काम से बैंक जा रहे हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आज बैंक खुले हैं या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज शनिवार है और क्या आज बैंक खुले हैं या आज बैंक बंद हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आज बैंक खुले हैं या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
क्या आज बैंक बंद है?
  • अगर आपका आज बैंक में कोई काम है और आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आप आज बैंक न जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज महीने का चौथा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों वाली लिस्ट के मुताबिक, महीने के हर चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसलिए आज भी पूरे देश के बैंक बंद हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आज बैंक खुले हैं या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
कब जा सकते हैं बैंक?
  • जैसा कि आज महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद है, तो वहीं कल भी आप बैंक नहीं जा सकते क्योंकि कल रविवार है। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, हर रविवार को बैंकों का अवकाश रहता है। इसलिए कल यानी 26 अक्तूबर 2025 को भी देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे।

4 of 5
आज बैंक खुले हैं या नहीं? - फोटो : Amar Ujala
छठ की वजह से भी बंद रहेंगे बैंक
  • अगर आप सोमवार 27 अक्तूबर और मंगलवार  28 अक्तूबर को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि 27 अक्तूबर 2025 को छठ पूजा (शाम की पूजा) की वजह से कोलकाता, पटना और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी। साथ ही 28 अक्तूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज बैंक खुले हैं या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
इन दो दिनों में खुलेंगे बैंक
  • अगर आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप 29 अक्तूबर और 30 अक्तूबर को बैंक जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों दिनों में पूरे देश के बैंक खुलेंगे। वहीं, 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसलिए अगर आपका बैंक खाता इस शहर के किसी बैंक में है, तो आप इस दिन भी बैंक नहीं जा सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें