Net VS Gross Salary Explained: जब भी हम नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, तो मन में सबसे बड़ा सवाल 'सैलरी' को लेकर होता है। अक्सर लोग पुरानी कंपनी छोड़कर नई जगह जाने की तैयारी तो कर लेते हैं, लेकिन 'सैलरी नेगोशिएशन' के समय उलझ जाते हैं। बहुत से लोगों को नेट, ग्रॉस और बेसिक सैलरी के बीच का अंतर समझ नहीं आता, जिससे वे सही तरीके से अपनी बात नहीं रख पाते।
ज्यादातर लोगों का पूरा फोकस सिर्फ इस बात पर होता है कि महीने के आखिर में उनके बैंक खाते में कितनी रकम यानी 'इन-हैंड सैलरी' कितनी आएगी। मगर क्या सिर्फ इन-हैंड सैलरी पर बात करना सही है?
आज के नए कॉर्पोरेट माहौल में यह समझना बहुत जरूरी है कि आपके सैलरी का अलग-अलग हिस्सा आपके भविष्य की बचत और टैक्स पर क्या असर डालते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में सरल भाषा में समझते हैं।