Online Transection Limit Kaise Set Karen: डेबिट कार्ड पर ऑनलाइन ट्राजेक्शन लिमिट सेट करने के कई फायदे होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डेबिट कार्ड पर लिमिट सेट करने के फायदे
- फोटो : Freepik
Set Online Transaction Limit On Debit Card: आज के डिजिटल दौर में नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करना जितना आसान है, साइबर ठगी का खतरा भी उतना ही बढ़ गया है। अक्सर सुनने में आता है कि किसी के खाते से पलक झपकते ही लाखों रुपये साफ हो गए। रिजर्व बैंक की 'ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लिमिट' सुविधा एक ऐसे डिजिटल सुरक्षा घेरे की तरह है, जो फ्रॉड की स्थिति में भी आपके बैंक खाते को बड़े नुकसान से बचाए रखती है।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपके कार्ड की जानकारी किसी गलत हाथ में लग भी जाए, तो आपके साथ बड़े अमाउंट का फ्रॉड होने की आशंका बहुत कम हो जाती है। आज के नए बैंकिंग सुरक्षा मानकों के अनुसार, अब हर ग्राहक को अपने मोबाइल एप के जरिए यह कंट्रोल मिलता है कि वह एक दिन में ऑनलाइन कितना खर्च करना चाहता है। आइए इस लेख विस्तार से समझते हैं कि आप अपने डेबिट कार्ड पर यह लिमिट कैसे सेट कर सकते हैं और यह आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने में कैसे मददगार हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
डेबिट कार्ड (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : फाइल
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लिमिट सेट करने के मुख्य फायदे
अगर आपने अपने डेबिट कार्ड पर ₹5,000 की लिमिट सेट की है, तो फ्रॉड होने की स्थिति में हैकर आपके खाते से पांच हजार से 1 रुपये भी नहीं निकाल पाएगा।
यह सुविधा आपको बजट के भीतर रहने में मदद करती है और फिजूलखर्ची को नियंत्रित करती है।
जरूरत पड़ने पर आप कभी भी इस लिमिट को बढ़ा सकते हैं या कम कर सकते हैं।